{"_id":"66d0818ee9e6f564340ac99d","slug":"video-villagers-settled-for-decades-way-to-commute-in-chandauli-waterlogging-increased-the-trouble","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दशकों से बसे ग्रामीणों को आने-जाने के लिए रास्ता नहीं, पगदंडी से हो रहा गुजारा; जलजमाव से बढ़ी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : दशकों से बसे ग्रामीणों को आने-जाने के लिए रास्ता नहीं, पगदंडी से हो रहा गुजारा; जलजमाव से बढ़ी मुसीबत
टांडाकला क्षेत्र के पूरा काटरूपुर मड़ईपर 50सालों से बसे ग्रामीणों को आने जाने के लिए रास्ता नहीं होनें से पगदण्डी के रास्ते जाना पड़ता है।जो बारिश के दिनों में बराबर कीचड़ दार पानी भर जाता है ग्रामीणों को मजबूरन उसी कीचड़ दार पानी में होकर जाना पड़ता है। पूरा काटरूपुर के दर्जनों ग्रामीण लगभग 50 साल पहले खेतों में जाकर घर बनवा कर रह रहे हैं। लेकिन अभी तक आने-जाने के लिए रास्ता नहीं बन पाया।गांव के सदन यादव नें जानकारी दी की कुछ सालों पहले राज नारायण यादव ग्राम प्रधान थे उन्होंने आपसी समझौते से चकरोड फेकवा दिया था। लेकिन कुछ विवादों के कारण कार्य नहीं हो पाया। विद्यालय जाने के लिए बरसात के दिनों में बच्चों को कंधे पर बिठाकर पहुंचाना पड़ता है। रामूरत यादव, विष्णु, कैलाश, रामविलास, जयंत, राजनारायण, वीरेन्द आदि ग्रामीणों नें सरकार को अवगत कराते हुए सड़क की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।