{"_id":"66d07ad274de10a3780529fa","slug":"video-eta-ma-vaecapa-ka-sathapana-thavasa-para-samaraha-aayajata-karayakaratao-na-rakha-vacara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : एटा में वीएचपी के स्थापना दिवस पर समारोह आयोजित, कार्यकर्ताओं ने रखे विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : एटा में वीएचपी के स्थापना दिवस पर समारोह आयोजित, कार्यकर्ताओं ने रखे विचार
उत्तर प्रदेश के एटा में सकीट नगर स्थित डीएवी इंटर कॉलेज परिसर में विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के मौके पर कार्यक्रम मनाया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। समारोह में सेवा, संस्कार, सुरक्षा के बारे में चर्चा की गई।
विभाग संगठन मंत्री शुशील ने कहा कि भारतीय सभ्यता के अनुसार सभी को स्वाभिमान से रहने की आजादी है। कुछ व्यक्ति उच्च शिक्षा ग्रहण कर नौकरी पा जाते हैं। कुछ व्यक्ति शिक्षा में निपुण रह जाते हैं। उनको भी स्वाभिमान पूर्वक जीवन यापन करने का विकल्प है। इसके लिए कौशल विकास कार्यक्रम के तहत बीस प्रकार के प्रशिक्षण चल रहे हैं। उसमें प्रशिक्षण कर अपना खुद का रोजगार कर सकते हैं।
इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री सुशील कुमार, जिला सह मंत्री शिवांग गुप्ता, सहमंत्री मुकेश राठौर, धर्म प्रसार प्रमुख राजेश चौहान, नगर कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयं सेवक सहा सुमित वार्ष्णेय, प्रधानाचार्य अनोखे सिंह यादव, विपिन कुमार दिवाकर, व्यापार मंडल अध्यक्ष ब्रह्मप्रकाश वार्ष्णेय, सतेंद्र दीक्षित, हरिश्चन्द्र वार्ष्णेय, अजय कुमार, सतेंद्र कुमार, उत्कर्ष सिंह, राकेश चंद्र भास्कर, राम गोपाल, राम विलास आदि लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।