सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   MP News Rajgarh I am a Brahmin you are a tribal you cannot do anything to me Sarangpur CMO accuses SDM

MP News: 'मैं ब्राह्मण हूं तू आदिवासी है, मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता', सारंगपुर सीएमओ ने एसडीएम पर लगाए आरोप

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 29 Aug 2024 06:58 PM IST
MP News Rajgarh I am a Brahmin you are a tribal you cannot do anything to me Sarangpur CMO accuses SDM

राजगढ़ जिले की सारंगपुर नगर पालिका परिसर में गुरुवार दोपहर नगर पालिका सीएमओ एलएस डोडिया और एसडीएम संजय उपाध्याय के बीच हुए विवाद की चर्चा सम्पूर्ण जिले में हो रही है। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है। वहीं, मामला सड़क से थाने तक भी पहुंच चुका है।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा घटनाक्रम गुरुवार दोपहर में सारंगपुर नगरपालिका परिसर का बताया जा रहा है। जहां किसी प्रकरण की फाइल की जांच करने के लिए पहुंचे। एसडीएम संजय उपाध्याय और नगरपालिका सीएमओ एलएस डोडिया के बीच बातों ही बातों में शुरू हुआ विवाद सड़क तक जा पहुंचा, जिसके वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।

वायरल वीडियो में नगर पालिका सीएमओ एलएस डोडिया चिल्लाते हुए ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि ये एसडीएम मुझसे कहता है कि मैं ब्राह्मण हूं, तू मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। जब देखो जब मुझे आदिवासी होने के नाते इनके द्वारा दबाया जा रहा है। 25 लाख रुपये मांग रहा है, ये अलग-अलग प्रकरण में हमको ऑपरेट कर रहे हैं, ये समझ ही नहीं रहा है। इसके बाद एसडीएम धीरे से ये कह रहे हैं कि आप जवाब ले आओ, जो मैंने आपको दिया है 304 वाला, फालतू बात नहीं करना और एसडीएम अपनी गाड़ी की ओर चलते बने। लेकिन सीएमओ एलएस डोडिया शांत नहीं हुए और एसडीएम की गाड़ी के पीछे-पीछे तक तेज आवाज में बोलते हुए चले गए और कहा कि जब देखो तब ये एसडीएम मुझे दबाए जाता है और 25 लाख रुपये की मांग कर रहा है। दो दिन बचे हैं, इसके रिटायरमेंट में। सब बंद करो हड़ताल होगी चलो थाने, अब मुंह छुपाकर भाग रहा है।

उक्त विवाद के बाद नगर पालिका सीएमओ और उनके समर्थन में नगर पालिका के कर्मचारी भी थाने पहुंचे और एसडीएम पर प्रकरण दर्ज करने के लिए थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया, जिसमे CMO एलएस डोडिया ने थाना प्रभारी आकांशा हाड़ा को बताया कि हमारे दो-तीन प्रकरण एसडीएम कोर्ट में चल रहे हैं। एसडीएम का रिटायरमेंट होने वाला है, दो दिन शेष बचे हैं। ऐसे में प्रकरण निपटाने की एवज में 25 लाख रुपये की मांग की गई और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। वहीं, मामले में एसडीएम संजय उपाध्याय का कहना है कि संभागायुक्त भोपाल से 197 पीएम आवास की जांच की फाइल आई हुई है, जिसमें वार्ड 4 और वार्ड 10 में 50 से अधिक ऐसे हितग्राही हैं, जिनकी एक ही आईडी पर तीन-तीन आवास स्वीकृत किए हुए हैं, जिसकी जांच के लिए नगर पालिका पहुंचे थे। CMO ने शासकीय कार्य में बाधा डाली है, जिसकी शिकायत की जा रही है।

वहीं, एसडीएम और सीएमओ के बीच हुए विवाद के मामले में सारंगपुर एसडीओपी अरविंद सिंह का कहना है कि नगर पालिका सीएमओ के द्वारा नगर पालिका में हुए विवाद को लेकर ज्ञापन दिया गया है और उसमें जो उन्होंने आरोप लगाए हैं, उनके तथ्यों की जांच की जाएगी, जिसके पश्चात अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि दोनों ही प्रशासनिक अधिकारियों के बीच सड़क पर हुई तीखी नोक झोंक की चर्चा सम्पूर्ण जिले में हो रही है। जो संभवतः इस तरह का राजगढ़ जिले का पहला मामला है, जिसमें दो प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हुआ विवाद थाने तक भी जा पहुंचा, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : आगरा में टायर फर्म में कंप्रेसर मशीन फटी, कारीगर की मौत... दुकान मालिक घायल

29 Aug 2024

Tikamgarh News: सांप ने काट लिया तो महिला को डॉक्टर के बजाय ले गए जादू-टोना कराने, इलाज के अभाव में गई जान

29 Aug 2024

VIDEO : फिर बढ़ने लगा गंगा-यमुना का जलस्तर, यमुना 80 मीटर के पार, 24 घंटे में सवा मीटर की बढ़ोत्तरी

29 Aug 2024

Dausa News: नगर परिषद का बिजली कनेक्शन काट, फिर एक आश्वासन के बाद जोड़ा, बिल अभी भी बकाया

29 Aug 2024

VIDEO : शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन के 200 दिन पूरे, सफाई अभियान जारी

29 Aug 2024
विज्ञापन

VIDEO : मालवाहक से अचानक निकलने लगा धुआं, सड़क पर सरपट दौड़ते हैं जर्जर वाहन, प्रदूषण को दे रहे बढ़ावा

29 Aug 2024

VIDEO : खेल दिवस पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, महिलाओं ने लिया हिस्सा, जीतने पर मिला सम्मान

29 Aug 2024
विज्ञापन

VIDEO : पांच घंटे की बरसात के बाद जगरांव में जलभराव

29 Aug 2024

VIDEO : ताइक्वांडो प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा, खेल दिवस पर हुआ आयोजन

29 Aug 2024

VIDEO : मेरठ में बुजुर्ग की हजामत बनाने आए नाई ने चुराए रुपये, सीसीटीवी में कैद हुआ चोरी का शातिराना अंदाज

29 Aug 2024

VIDEO : 25 हजार के इनामी अन्तर्जनपदीय शातिर लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

29 Aug 2024

VIDEO : मूर्ति विसर्जन के दौरान चले ईंट-पत्थर, सिपाही सहित चार लोग घायल; आठ हिरासत में

29 Aug 2024

VIDEO : चंडीगढ़ में तेज हवाओं के कारण गर्ल्स स्कूल के अंदर लगा पेड़ गिरा, ट्रांसफार्मर और पानी की टंकी टूटी

29 Aug 2024

Burhanpur: रामशरण ने प्रभु शरण में जाने को कर लिया तीन बार आत्महत्या का प्रयास, टूटी टांग पर हर बार बच गई जान

29 Aug 2024

Dausa News: अंतिम संस्कार के लिए शव को घुटनों तक भरे पानी से लेकर निकलना पड़ा, ग्रामीणों ने किया विरोध

29 Aug 2024

Guna: घर में सो रहे व्यक्ति को बिस्तर में सांप ने डसा, झाड़-फूंक के चक्कर में उलझा परिवार, पीड़ित ने तोड़ा दम

29 Aug 2024

VIDEO : हाथों में तिरंगा, 2.5 किमी यात्रा में हर तरफ गूंजा मां तुझे प्रणाम, अमर उजाला तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों ने दिखाया जज्बा

29 Aug 2024

VIDEO : चंदौली में कार्य योजना बनाते रह गए अधिकारी, डूब गया जिला अस्पताल

29 Aug 2024

VIDEO : गड्ढे का ‘हब’ बना रोडवेज परिसर, यात्रियों को होती हैं दिक्कतें, हादसे का डर

29 Aug 2024

VIDEO : एक घंटे में हुई 40 मिलीमीटर बारिश, दुकानों, घरों में घुसा पानी, BHU अस्पताल परिसर जलमग्न

29 Aug 2024

VIDEO : अतीत की हमारे वर्तमान को देता है आकार, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय परिचर्चा

29 Aug 2024

VIDEO : दुकान मालिक और दुकानदार में विवाद, अधिवक्ता ने युवक को मारी लात

29 Aug 2024

VIDEO : चित्रकूट में संविदा कर्मी की मौत पर परिजनों ने प्रदर्शन कर लगाया जाम

28 Aug 2024

Tikamgarh News: छात्राओं ने कलेक्टरेट पर किया प्रदर्शन, नजर बाग में बने नए भवन में कक्षाएं लगाने की मांग

28 Aug 2024

VIDEO : जालंधर में पुलिस मुठभेड़ में एक नशा तस्कर घायल

28 Aug 2024

VIDEO : पहाड़ों की रानी मसूरी में 59वें दिन भी झमाझम बारिश, तापमान में आई गिरावट

28 Aug 2024

VIDEO : आईआर 212 गैंग के लीडर काका की संपति कुर्क, जांच में सामने आए चौकाने वाले तथ्य; की गई कार्रवाई

28 Aug 2024

VIDEO : कानपुर में घर के बाहर टहल रहे व्यक्ति से बाइक सवारों ने लूटी चेन

28 Aug 2024

VIDEO : राजधानी देहरादून में जमकर बरसे मेघ, बारिश से सुहाना हुआ मौसम, उमसभरी गर्मी से मिली राहत

28 Aug 2024

VIDEO : लुधियाना में सिंधी बेकरी मालिक पर फायरिंग, गर्दन में लगी गोली

28 Aug 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed