{"_id":"66d126614af11159090093d6","slug":"a-fearless-criminal-in-guna-held-a-knife-to-a-womans-neck-and-committed-robbery-worth-lakhs-guna-news-c-1-1-noi1226-2050547-2024-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Guna News: शहर में बैखौफ बदमाश, महिला के गले पर चाकू रखकर की डकैती, लाखों का माल ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna News: शहर में बैखौफ बदमाश, महिला के गले पर चाकू रखकर की डकैती, लाखों का माल ले गए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Fri, 30 Aug 2024 08:30 AM IST
मध्यप्रदेश के गुना जिले के म्याना थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे अब सिर्फ सूने मकान ही नहीं, बल्कि उन मकानों में भी चोरी और डकैती की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं जहां लोग मौजूद होते हैं। ऐसा ही एक मामला हाल ही में गुना जिले के म्याना थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहां मकान के अंदर घुसकर सो रही महिला के गले पर चाकू रखकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला म्याना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डुंगासरा गांव का है, जहां 29 अगस्त की रात को बदमाश महेश शर्मा के मकान में घुस गए और कमरे में सो रही उनकी पत्नी के गले पर चाकू रख दिया। बदमाशों ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने किसी को आवाज दी तो वे उसका गला काट देंगे। इस दौरान बदमाशों ने योजनाबद्ध तरीके से लाखों रुपये की डकैती को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार के अनुसार, बदमाशों ने घर की अलमारी में रखे 20 तोला सोना, 3 किलो चांदी और लगभग 30 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए और फिर मौके से फरार हो गए।
पीड़ित परिवार ने इस पूरे घटनाक्रम की सूचना म्याना थाने को दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और बदमाशों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है। वहीं, पीड़ित परिवार ने घटना से जुड़े वीडियो और सीसीटीवी फुटेज भी मीडिया को उपलब्ध कराए हैं।
बता दें कि बीते दिनों गुना जिले के राघौगढ़ क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ विधायक जयवर्धन सिंह ने आमजन के साथ सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन किया था और ज्ञापन सौंपा था। इसके बावजूद भी चोरों ने जिले में इस वारदात को अंजाम देकर पुलिस प्रशासन को खुला चैलेंज दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।