{"_id":"66d1f6082c32af344f03ce41","slug":"valmiki-family-reached-gunas-hanuman-tekri-temple-with-ramayana-on-their-heads-gifted-silver-for-the-lords-jewellery-guna-news-c-1-1-noi1226-2053554-2024-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Guna: हनुमान टेकरी मंदिर में सिर पर रामायण रखकर पहुंचा वाल्मिकी परिवार, भगवान के आभूषण के लिए भेंट की चांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna: हनुमान टेकरी मंदिर में सिर पर रामायण रखकर पहुंचा वाल्मिकी परिवार, भगवान के आभूषण के लिए भेंट की चांदी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Fri, 30 Aug 2024 10:29 PM IST
मध्यप्रदेश में गुना जिले के प्रसिद्ध एवं प्राचीन तीर्थ स्थल टेकरी मंदिर पर हुई डकैती को लेकर एक तरफ श्रद्धालुओं में आक्रोश है तो वहीं दूसरी ओर भगवान के आभूषण बनवाने के लिए लोगों की ओर से पहल की जा रही है। शुक्रवार को टेकरी से लगभग 15 किलोमीटर दूर सिंगवासा निवासी वाल्मीकि परिवार के तीन भाइयों के द्वारा लगभग 400 ग्राम चांदी, मंदिर के पुजारी को सौंपी गई है। परिवार ने मंदिर ट्रस्ट से आव्हान किया है कि वे जल्द से जल्द भगवान के आभूषण बनवाएं और भगवान को समर्पित करें।
आपको बता दें, टेकरी सरकार को चांदी भेंट करने के लिए अपने सिर पर रामायण रखकर पहुंचे। सिंगवासा निवासी बनवारी धूरिया ने बताया कि मंदिर में हुई डकैती से उनका मन बेहद उदास था।एल धूरिया परिवार के मुताबिक, उन्होंने अपने जीवन में काफी आर्थिक उतार-चढ़ाव देखे और समय-समय पर बालाजी महाराज के चरणों में अपनी परेशानियों को दूर करने की अर्जी लगाई। बालाजी की कृपा से बनवारी का परिवार आज प्रसन्न है और सुखी है। लिहाजा अपना सब कुछ भगवान का दिया हुआ मानते हुए धूरिया परिवार ने निर्णय लिया कि हनुमानजी के जेवर बनवाने में वे अपना योगदान अवश्य देंगे। लिहाजा अपनी क्षमता के अनुसार धूरिया परिवार के तीनों भाइयों ने मिलकर लगभग 400 ग्राम चांदी टेकरी मंदिर में समर्पित की। इस मौके पर बनवारी धूरिया के भाई कैलाश, शिवचरण और मावन-पिपरिया क्षेत्र से दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
आपको बता दें कि बीते दिनों ही गुना के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हनुमान टेकरी मंदिर को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया था और लूटपाट करके चले गए थे, जिससे मंदिर से जुए हुए श्रद्धालु काफी हद तक निराश हैं और भगवान के जेवरात वापस बनवाने के लिए वे अपनी ओर से पहल करते हुए नज़र आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।