{"_id":"66d2f6940ab2887c8703892d","slug":"video-radha-krishna-makeup-competition-was-organized-children-won-people-hearts","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, बच्चों ने मोहा लोगों का मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, बच्चों ने मोहा लोगों का मन
सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरीनाथ में शनिवार को राधा-कृष्ण रूप सजा प्रतियोगिता संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामसूरत मौर्या चेयरमैन प्रतिनिधि व डॉक्टर अंजना सिंह प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय भगवा वाहिनी एसोसिएट प्रोफेसर तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय और रचना मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांचन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रथम स्थान पीहू एवं स्वरा दुबे द्वितीय स्थान आर्य एवं शिवन्या तृतीय स्थान विराट अग्रहरि एवं रूही जायसवाल ने प्राप्त किया। मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों का सम्मान पुरस्कार वितरण किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश दत्त उपाध्याय द्वारा अतिथियों का परिचय एवं स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताएं यशोदा का रूप धारण करके आई थी। कार्यक्रम में अभिभावक पूर्व छात्र वहां उपस्थित रहे। संचालन वरिष्ठ आचार्य संजय तिवारी ने किय। संस्कृत प्रमुख वंदना अस्थान, कल्पना सिंह, राजबहादुर यादव, सी. दिवाकर सिंह, बृजेश कुमार, सुनील, साधना आदि सभी आचार्य एवं विद्यालय लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।