{"_id":"66d2ef2c3be6048f220c00f9","slug":"video-nilgai-attacks-woman-field-and-dies-people-troubled-terror-of-stray-animals","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : खेत में गई महिला पर नीलगाय का हमला, मौत; छुट्टा पशुओं के आतंक से परेशान हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : खेत में गई महिला पर नीलगाय का हमला, मौत; छुट्टा पशुओं के आतंक से परेशान हैं लोग
ज्ञानपुर में छुट्टा पशु लोगों की जान के दुश्मन बनते जा रहे हैं। कोतवाली क्षेत्र जोरई गांव स्थित नवोदय विद्यालय के पास अपने खेत में गई एक महिला पर नील गाय ने हमला कर दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
जोईई गांव निवासी मिठाई लाल की पत्नी चंपा देवी (68) शुक्रवार को नवोदय विद्यालय के पास स्थित अपने खेत में गई थी। इस बीच एक नीलगाय खेत में पहुंची और उनके ऊपर हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। इस बीच उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना पहली बार नहीं हुई है। इसके पहले नीलगाय हमला कर गांव वालों को घायल कर चुकी है, लेकिन इस समय पर न तो वन विभाग ध्यान दे रहा है और न ही प्रशासन का ध्यान जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।