{"_id":"66d2fb7ca04783bede08abf2","slug":"video-special-program-on-aids-awareness-was-organized-at-government-excellence-college-una","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में एड्स जागरुकता पर हुआ विशेष कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में एड्स जागरुकता पर हुआ विशेष कार्यक्रम
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के रेड रिबन क्लब ने शनिवार को एड्स जागरुकता के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें 96 सदस्यों ने प्रतिभाग किया। जिसके अंतर्गत नाटक मंचन, पोस्टर मेकिंग, भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एड्स और एचआईवी को लेकर जागरुकता फैलाना था। कार्यक्रम की मुख्यातिथि महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि एड्स एक गंभीर बीमारी है,जो एचआईवी वायरस के कारण होती है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि इस बीमारी के बारे में जागरूक हों और दूसरों को भी जागरूक करें। भाषण प्रतियोगिता में साक्षी परमार प्रथम, ऋषिता दूसरे और शिल्पा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में प्रियंका प्रथम, ऋतिका द्वितीय और माणिका तृतीय स्थान पर रहीं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टीम ए (नंदिनी, शालिनी, अंकिता, काजल) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि टीम बी (ऋतिका ठाकुर, पायल, ऋतिका धीमान, तरुण चौधरी) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर रेड रिबन क्लब के सदस्य डॉ. मोनिका खन्ना, डॉ. शाम सिंह बैंस, मनजीत सिंह मान, शिविंदर और निकिता उपस्थित रहीं। महाविद्यालय के उप आचार्य डॉ. राजकुमार ने रेड रिबन क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए सभी विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की संयोजक प्रो. शशि कंवर ने सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।