{"_id":"66d2fbb94788f17ff205d202","slug":"video-bhoranj-mla-suresh-kumar-transferred-rs-1457-lakh-to-41-needy-people","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने 41 जरूरतमंदों को हस्तांतरित किए 14.57 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने 41 जरूरतमंदों को हस्तांतरित किए 14.57 लाख
विधायक सुरेश कुमार ने शनिवार को यहां लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित एक कार्यक्रम में क्षेत्र के 41 जरूरतमंद लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष वित्तीय सहायता के तहत लगभग 14.57 लाख रुपये की राशि के दस्तावेज वितरित किए। यह राशि ऑनलाइन माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित की।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि गंभीर बीमारियों के शिकार गरीब एवं जरुरतमंद लोगों को प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करने के साथ मुख्यमंत्री राहत कोष से भी आर्थिक मदद प्रदान की जा रही है। सुरेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस तरह के जरूरतमंद लोगों की प्राथमिकता के आधार पर मदद करते हैं। उन्होंने बताया कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से सबसे ज्यादा लोगों की मदद की गई है। सुरेश कुमार ने बताया कि अभी इस तरह के कई अन्य मामलों में भी धनराशि मंजूर की गई,जोकि शीघ्र ही जरुरतमंद लोगों के खातों में डाल दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारी के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे लोगों के लिए यह राशि बहुत बड़ा सहारा साबित होगी। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने आम लोगों की समस्याएं भी सुनीं और इनमें से अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया। इस मौके पर एसडीएम संजय स्वरूप, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजीव लाल मेहर, अन्य पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।