{"_id":"66d2fabbc3b90ddf89052b34","slug":"video-two-day-wetlands-film-festival-concludes-in-shimla","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शिमला में दो दिवसीय वेटलैंड्स फिल्म महोत्सव का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शिमला में दो दिवसीय वेटलैंड्स फिल्म महोत्सव का समापन
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 04:42 PM IST
Link Copied
शिमला में दो दिवसीय वेटलैंड्स फिल्म महोत्सव का समापन शनिवार को आईएएस अधिकारी केके पंत ने होटल पीटरहॉफ शिमला में किया। इस फिल्म महोत्सव में आर्द्रभूमि, जल, पर्यावरण और आपदाओं पर लगभग 20 फिल्में दिखाई गईं। इसमें शिमला शहर के 30 स्कूलों, विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। महोत्सव में चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर केके पंत ने पर्यावरण संरक्षण के लिए इस फिल्म फेस्टिवल की भी सराहना की और कहा कि राज्य के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में इस तरह के फिल्म फेस्टिवल आयोजित करने पर विचार किया जाना चाहिए। निदेशक पर्यावरण विज्ञान और प्रौद्योगिकी डीसी राणा, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से आईएफएस अनिल जोशी भी उपस्थित रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता में राजकीय उच्च विद्यालय विकासनगर की कमला प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोटा शिमला के अभिषेक कुमार ने दूसरा और एचपीयू की शैफाली ने तीसरा स्थान हासिल किया। हिमकोस्ट के संयुक्त सदस्य सचिव डॉ. सुरेश सी अत्री ने मुख्यअतिथि, वक्ताओं एवं सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। उन्होंने भविष्य में ऐसे और फिल्म फेस्टिवल आयोजित करने का आश्वासन दिया। प्रोग्राम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा वेटलैंड को बचाने की शपथ दिलाई गई तथा कला प्रतियोगिता के विजताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।