{"_id":"66d308a2e56779ec2503878b","slug":"video-azamgarh-district-hospital-15th-in-state-ranking-and-34th-national-ranking","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : प्रदेश रैकिंग में 15वें तो राष्ट्रीय रैंकिंग में 34वें स्थान पर आजमगढ़ का जिला चिकित्सालय, क्या बोले एसआईसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : प्रदेश रैकिंग में 15वें तो राष्ट्रीय रैंकिंग में 34वें स्थान पर आजमगढ़ का जिला चिकित्सालय, क्या बोले एसआईसी
शासन की ओर से सरकारी अस्पतालों में मिलने वाली सुविधाओं को लेकर देश और प्रदेश स्तर पर रैंकिंग जारी की जाती है। जुलाई माह की जारी रैंकिंग में मंडलीय जिला चिकित्सालय को प्रदेश में 15वां और देश में 34वां स्थान प्राप्त हुआ है। रैंकिंग में सुधार होने से चिकित्सालय कर्मियों में हर्ष व्याप्त है। सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलने वाली सुविधाओं के आधार पर हर महीने प्रदेश स्तर पर हेल्थ रैंकिंग जारी की जाती है। शासन द्वारा रैंकिंग जारी की गई हैं। जिसमें प्रदेश के सभी 18 मंडलों और 75 जनपदों की रैंकिंग प्रदर्शित की गई है। 966 टोकन के साथ मंडलीय जिला चिकित्सालय को प्रदेश के 75 जनपदों में 15वां स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं राष्ट्रीय रैंकिंग में उसे 34वां स्थान मिला है। अस्पताल को यह रैंकिंग प्रसव पूर्व जांच (एएनसी), सीएचसी पर सिजेरियन प्रसव, स्टिल बर्थ रेसियो, परिवार नियोजन की स्थायी सेवाओं और संपूर्ण टीकाकरण में भी बेहतर प्रदर्शन करने पर मिला है। वहीं मंडल के दो अन्य जनपद और मऊ और बलिया आजमगढ़ से काफी पीछे हैं। इस संबंध में एसआईसी डॉ. आमोद कुमार ने बताया कि जनवरी से लेकर अब तक हम नौवें स्थान पर चल रहे थे। अगस्त माह में हमारी रैंकिंग 15वीं है। ऐसा इसलिए है कि जब टोकन की संख्या कम हो जाती है तो रैकिंग गिर जाती है। जब टोकन बढ़ते हैं तो रैंकिंग सुधर जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।