{"_id":"66d2baea8452eac8190d1995","slug":"video-sbi-accountants-driver-drowned-in-hindon-while-bathing-in-baghpat-divers-are-searching","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बागपत में SBI की अकाउंटेंट का कार चालक नहाते वक्त हिंडन में डूबा, तलाश में जुटे खोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बागपत में SBI की अकाउंटेंट का कार चालक नहाते वक्त हिंडन में डूबा, तलाश में जुटे खोताखोर
डिंपल सिरोही
Updated Sat, 31 Aug 2024 12:10 PM IST
बागपत जनपद के बिनाैली में बरनावा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की अकाउंटेंट नूपुर का कार चालक हिंडन नदी में नहाते हुए डूब गया। बताया गया कि आकाश (26) पुत्र रामकिशोर निवासी सिदार्थ बस्ती आश्रम सराय काले खां दिल्ली हिंडन नदी में नहाते समय डूब गया। बताया गया कि वह अपने एक साथी के साथ नदी में नहाने गया था। इसी दाैरान हादसे का शिकार हो गया। सूचना पर पुलिस व ग्रामीणों ने नदी में युवक को कई घंटे तक तलाश किया लेकिन उसका कही कोई पता नही चला। शनिवार को सुबह पीएसी ने ने नदी पर पहुचकर नदी में डूबे युवक की नाव से तलाश शुरू कर दी है। इस दौरान युवक के परिजन भी वहां पहुंच गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।