{"_id":"66d1c70ac8d1c3e7ce091da2","slug":"video-candidates-left-constable-police-recruitment-exam-in-mirzapur-sp-inspected-centers","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मिर्जापुर में 2426 ने अभ्यर्थियों ने छोड़ी आरक्षी पुलिस भर्ती परीक्षा, एसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मिर्जापुर में 2426 ने अभ्यर्थियों ने छोड़ी आरक्षी पुलिस भर्ती परीक्षा, एसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के चौथे दिन शुक्रवार को 14 केंद्रो पर आयोजित दोनों पालियों में मिलाकर 8528 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुये। 2426 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में परीक्षा छोड़ने वाले अभ्यर्थी अधिक रहे। परीक्षा केंद्र के बाहर और अंदर तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। केंद्र के बाहर जाम न लगे इसलिए यातायात के सिपाही मौजूद रहे। अधिकारी चक्रमण कर निगरानी करते रहे। पुलिस आरक्षी भर्ती की तीन परीक्षा 23 से 25 अगस्त तक दो पालियों में हुई। छुट्टी के बाद परीक्षा के चौथे दिन प्रथम और द्वितीय पाली में मिलाकर 10944 अभ्यर्थी को शामिल होना था। एक पाली में 5472 अभ्यर्थी को शामिल होना था। प्रथम पाली में 4280 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 1192 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 4238 अभ्यर्थी ने परीक्षा दी। 1234 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रो के बाहर सुबह से ही अभ्यर्थी पहुंचे रहे। क्लाक रुम में सामान रखने के बाद चक्र बायोमैट्रिक व अन्य जांच के बाद ही परीक्षार्थी कक्ष में जा रहे थे। अधिकारी चक्रमण कर परीक्षा को सकुशल संपंन कराने में लगे रहे। इसी तरह द्वितीय पाली में भी परीक्षा संपंन कराई गई। परीक्षा छुटने पर केंद्रो के बाहर जाम लगा। प्रथम पाली में परीक्षा देकर निकले छात्र प्रश्न पत्र से खुश नजर आये। छात्र का कहना था कि पेपर अच्छा आया था। धूप के चलते परीक्षा दिलाने आये अभिभावक परेशान रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।