Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bareilly News
›
VIDEO : बरेली में 29 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा... उर्स के चलते अभ्यार्थियों को रात में ही केंद्रों तक भेजा
{"_id":"66d1576aaa85bee2ae015489","slug":"video-bral-ma-29-kathara-para-palsa-bharata-parakashha-urasa-ka-calta-abhayarathaya-ka-rata-ma-ha-kathara-taka-bhaja","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बरेली में 29 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा... उर्स के चलते अभ्यार्थियों को रात में ही केंद्रों तक भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बरेली में 29 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा... उर्स के चलते अभ्यार्थियों को रात में ही केंद्रों तक भेजा
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती के दूसरे चरण की लिखित परीक्षा शुक्रवार से बरेली के 29 केंद्रों पर शुरू हो गई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई। इसके लिए अधिकतर अभ्यर्थी रात में ही केंद्रों पर पहुंच गए थे। सुबह करीब आठ बजे से जामा तलाशी के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। दो दिन तक होने वाली परीक्षा में रोजाना करीब 26 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। इससे पहले पहले चरण की परीक्षा 23, 24 और 25 अगस्त को आयोजित हुई थी। दूसरे चरण की परीक्षा के लिए बृहस्पतिवार से ही अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया। देर रात तक अभ्यर्थी शहर में पहुंचते रहे। उर्स के चलते अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में कोई असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस ने एडवाइजारी जारी की है कि अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों के आसपास ही रुकें। वहीं दूसरी पाली के अभ्यर्थी सुबह 10 बजे ही केंद्रों पर पहुंच जाएं। अभ्यर्थियों की सहायता के लिए पुलिसकर्मी भी लगाए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।