{"_id":"66d3010ec80d2daba40b0691","slug":"video-palsa-bharata-parakashha-ganaeta-ka-saval-ma-uljha-abhayaratha-kama-paugdha-gaya-samaya","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पुलिस भर्ती परीक्षा... गणित के सवालों में उलझे अभ्यर्थी, कम पड़ गया समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पुलिस भर्ती परीक्षा... गणित के सवालों में उलझे अभ्यर्थी, कम पड़ गया समय
पीलीभीत में पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन पेपर देकर केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों में खुशी देखी गई। अभ्यर्थियों ने बताया कि सामान्य ज्ञान के प्रश्न सरल आए। लेकिन गणित के प्रश्नों ने उलझाया। शनिवार को परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों की संख्या शुक्रवार की अपेक्षा कुछ अधिक थी। पेपर देकर निकले अभ्यर्थियों के चेहरे पर सफलता की मुस्कान साफ दिखाई दे रही थी। अभ्यर्थियों ने मिली-जुली प्रक्रिया को व्यक्त किया है। हरियाणा के पलवल निवासी नितिन कुमार ने बताया कि गणित के प्रश्न ज्यादा कठिन थे। सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी उलझाने वाले थे। पिछली बार पेपर के मुकाबले इस बार पेपर कठिन भी था। बरेली की रहने वाली अनीता ने बताया कि गणित के सवाल कठिन होने के चलते समय कम पड़ गया। मथुरा के रहने वाले निशांत कुमार ने बताया कि वह दूसरी बार पेपर देने आए हैं। इससे पहले पेपर काफी सरल था। इस बार कठिन आया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।