फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Investigation into cocktail party assault case launched, answers sought from Steno

Pilibhit News: कॉकटेल पार्टी में मारपीट मामले की जांच शुरू, स्टेनो से जवाब तलब

Mon, 26 Oct 2026 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 26 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Investigation into cocktail party assault case launched, answers sought from Steno
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। शहर के नामचीन होटल में कॉकटेल पार्टी के दौरान हुई प्रशासनिक अधिकारी के स्टेनो और प्रॉपर्टी डीलर पक्ष में मारपीट का मामला अब प्रशासनिक स्तर तक पहुंच गया है। डीएम ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारी के स्टेनो का स्पष्टीकरण तलब किया है। मामले में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। स्टेनो का पटल बदलने की प्रक्रिया शुरू होने की बात भी सामने आई है। डीएम ने एडीएम प्रसून द्विवेदी से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है।
आसाम चौराहे के पास स्थित होटल में शुक्रवार रात वल्लभनगर कॉलोनी निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर की ओर से कॉकटेल पार्टी आयोजित की गई थी। इसमें शहर के कई प्रॉपर्टी डीलर, कलक्ट्रेट से जुड़े कर्मचारी और अन्य लोग शामिल हुए थे।
विज्ञापन

पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर केसरी सिंह मोहल्ले के एक प्रॉपर्टी डीलर और तिरुपति गोल्डन पार्क कॉलोनी निवासी व एक प्रशासनिक अधिकारी के स्टेनो के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर एक पक्ष ने फोन कर अपने परिचितों को बुला लिया। उनके पहुंचने के बाद हंगामा और तेज हो गया। बैंक्वेट हॉल में मारपीट और कुर्सियां चलने से अफरा-तफरी मच गई।
करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची थी और दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आए। थाने में भी पुलिस के सामने ही तीखी नोकझोंक होने हुई थी।

पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर और स्टेनो का मेडिकल परीक्षण भी कराया था। हालांकि कार्रवाई से बचने के लिए दोनों पक्षों ने समझातौ कर लिया था। इधर प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed