फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Paddy procurement, demand for revocation of license, complaint to CM

Pilibhit News: धान खरीद, लाइसेंस निरस्त करने की मांग, सीएम से शिकायत

Mon, 26 Oct 2026 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 26 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement, demand for revocation of license, complaint to CM
चुर्रासकतपुर। किसानों के धान की कम कीमत पर खरीद का मामला सामने आया है। चुर्रा सकतपुर के राजबहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने आढ़तियों कमरुद्दीन और भगवानदास पर धान 1400 रुपये प्रति क्विंटल खरीदने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

किसान के अनुसार, 24 अक्तूबर को रसूला चौराहा क्षेत्र में विरोध करने पर आढ़ती झगड़े पर उतर आए। राजबहादुर सिंह ने आढ़तियों के लाइसेंस निरस्त कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि आढ़ती कम कीमत पर धान खरीदकर सरकारी क्रय केंद्रों तक भेजते हैं। किसान ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई न होने पर तीन नवंबर को बीसलपुर के नूरानपुर गांव में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शिकायत दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा का कहना है कि इस मामले की जानकारी नहीं है। पता करवाकर जांच करवाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed