{"_id":"66d308f3b3c98590620b8fc0","slug":"video-shahajahapara-ma-cahallma-para-karabl-ka-ora-kaca-kae-tajaya-akathatamatha-na-kaya-matama","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में चेहल्लुम पर करबला की ओर कूच किए ताजिये, अकीदतमंदों ने किया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में चेहल्लुम पर करबला की ओर कूच किए ताजिये, अकीदतमंदों ने किया मातम
शाहजहांपुर में हजरत इमाम हुसैन व उनके 72 साथियों की शहादत की याद में चेहल्लुम पर ताजियेदारी का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। मोहल्लों में मातम के बाद ताजियों का जुलूस मुख्य सड़क पर आते हुए करबला की ओर चल दिया। चेहल्लुम पर मन्नतों के मुताबिक मोहल्ला ककरा कलां, लाल इमली चौराहा, किला, बिजलीपुरा आदि में ताजिये रखे गए थे। बड़े ढ़ोल के साथ मोहल्लों में मातम किया गया। ककरा कलां से जुलूस ईदगाह, लाल इमली चौराहा, घंटाघर होते हुए चमकनी स्थित करबला की ओर कूच कर दिया। मोहल्ला किला से निकले ताजिये का जुलूस सड़क पर आ गए। इस बीच मातम के साथ मर्सिया और नात पेश की गई। अकीदतमंदों ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए फातिहा पढ़कर मुल्क में अमन-चैन और कौम की सलामती के लिए दुआ मांगी। अकीदतमंदों की भीड़ को देखते हुए जगह-जगह लंगर भी बांटा गया। एसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर ताजियों के जुलूस की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। पुलिस की ड्यूटी लगाने के साथ जाम से बचाने के लिए कर्मी लगाए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।