{"_id":"66d3d5ad7e3904e99c09fcdf","slug":"administration-reached-to-remove-encroachment-shopkeepers-raised-slogans-of-collector-murdabad-in-protest-watch-video-guna-news-c-1-1-noi1226-2057567-2024-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Guna: अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन, दुकानदारों ने विरोध में लगाए कलेक्टर मुर्दाबाद के नारे…देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna: अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन, दुकानदारों ने विरोध में लगाए कलेक्टर मुर्दाबाद के नारे…देखें वीडियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Sun, 01 Sep 2024 08:37 AM IST
Link Copied
गुना जिला अस्पताल के बाहर शनिवार को एक बार फिर अतिक्रमण हटाने के लिए नगरपालिका और प्रशासन का अमला पहुंच गया, जहां दुकानदारों ने इस कार्रवाई का जमकर विरोध किया। इस दौरान आनन-फानन में सामान उठाकर रख रहे दुकानदार को चोट लग गई और सदमे के चलते वह बेहोश गया। जिन दुकानों पर नगरपालिका की जेसीबी चलने वाली थी, उन्होंने प्रशासन और भाजपा के खिलाफ भी नारेबाजी शुरु कर दी।
बता दें कि कलेक्टर डॉ. सतेंद्र सिंह ने गुरुवार देर रात जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। इसके बाद उन्होंने राजस्व और नगरपालिका टीम को अस्पताल गेट के बाहर अतिक्रमण कर रखी गई गुमठियों को हटाने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के आदेश का पालन करते हुए नगरपालिका ने शुक्रवार को अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई शुरु की और अस्पताल गेट के दोनों ओर रखी गई 8 से 10 दुकानों को हटा दिया गया था। शनिवार को एक बार फिर नगरपालिका का अमला जेसीबी लेकर पहुंचा और दुकानदारों को 5 मिनट में अपना सामान समेटने का फरमान सुना दिया।
इसी बीच चाय की दुकान चलाने वाला कल्याण सिंह लोधा अपनी ही दुकान का सामान समेटने के दौरान बुरी तरह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कल्याण सिंह को सदमा लगा, जिसकी वजह से वह बेहोश हो गया था। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसके अलावा सोनू सरवैया नामक एक दुकानदार ने कार्रवाई कर रहे नगरपालिका अमले को चेतावनी दी कि जेसीबी उसके शरीर पर चढ़ा दी जाए, लेकिन वह अपनी दुकान नहीं हटाएगा। दुकानदारों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी शुरु कर दी। दुकानदारों का तर्क था कि वे 25 वर्षों से व्यवसाय संचालित कर रहे हैं, नगरपालिका को रोजाना 5 रुपए का शुल्क भी देते हैं। लेकिन आनन-फानन में कलेक्टर के निर्देश पर बारिश के सीजन में दुकानों को हटाया जा रहा है,यह कार्रवाई पूरी तरह गलत और अमानवीय है।वही इस दौरान दुकानदारों ने प्रशासन और कलेक्टर मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।