{"_id":"66d45493fea4e457a2079f58","slug":"video-bhandara-started-being-served-on-plates-of-taur-in-sankat-mochan-temple-of-shimla","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शिमला के संकट मोचन मंदिर में टौर के पत्तल पर मिलने लगा भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शिमला के संकट मोचन मंदिर में टौर के पत्तल पर मिलने लगा भंडारा
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 05:18 PM IST
Link Copied
जिला शिमला के स्थित श्री संकट मोचन मंदिर में टौर की हरी पत्तल में श्रद्धालुओं को रविवार को भंडारा वितरित करने व्यवस्था आरंभ कर दी है। श्रद्धालुओं में पत्तल पर भंडारा ग्रहण करने को लेकर काफी उत्साह दिखा। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जानकारी देते हुए कहा कि यह शहर का दूसरा मंदिर हैं जहां पर टौर के पत्तल पर भंडारा परोसा जा रहा है।जिला ग्रामीण विकास प्राधिकरण के आधीन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सुन्नी खंड में कार्य कर रहे सक्षम क्लस्टर लेवल फेडरेशन बसंतपुर को पत्तल बनाने का जिम्मा दिया गया है। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की योजना जिला के सभी मंदिरों में पत्तल पर भंडारा परोसने की है और इसी के तहत प्रथम चरण में इसकी शुरुआत 14 जुलाई 2024 से तारादेवी मंदिर में की गई थी। अब दूसरे चरण में संकट मोचन मंदिर में टौर के पत्तल पर लंगर परोसा गया है। इसके बाद जाखू मंदिर में टौर के पत्तल पर भंडारा परोसे जाने का फैसला लिया गया है। संकट मोचन मंदिर में पत्तल के लिए सक्षम फेडरेशन 4000 पत्तल मुहैया करवा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में तथा स्वयं सहायता समूहों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से प्रयासरत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।