{"_id":"66d41e0a6b9bf5a31a0bcdbb","slug":"video-shahajahapara-ma-dhal-ka-thapa-para-bhajana-gakara-manaii-kanaha-ka-chhatha-kaugdhha-caval-ka-lgaya-bhaga","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में ढोल की थाप पर भजन गाकर मनाई कान्हा की छठी, कढ़ी-चावल का लगाया भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में ढोल की थाप पर भजन गाकर मनाई कान्हा की छठी, कढ़ी-चावल का लगाया भोग
शाहजहांपुर में भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी के बाद शनिवार को उनकी छठी धूमधाम से मनाई गई। छठी पर लड्डू गोपाल को नहला धुलाकर नए वस्त्र पहनाए गए। उसके बाद कढ़ी-चावल का भोग लगाया। मंदिरों में प्रसाद वितरण किया गया। छठी पर महिलाओं ने ढोलक बजाई, भजन गए व नृत्य किया। टाउनहाल स्थित नवदुर्गा मंदिर में दोपहर को महिलाओं ने एकत्रित होकर भगवान की छठी मनाई। ढोलक बजाकर भजन गाए।
लाला तेली बजरिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर सुबह से ही कन्हैया की छठी मनाने को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं। शाम को छह बजे कान्हा के स्वरूप का पूजन पुजारी सुरेश चंद्र मिश्र ने कराया। महिलाओं ने ढोलक की थाप पर भजन गाए। प्रेमवती, उर्मिला, नेहा आदि शामिल रहे। इस बीच कन्हैया को कढ़ी-चावल का भोग लगाया गया और उसको प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को बांटा गया। इसी तरह से कृष्णानगर कॉलोनी स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में कान्हा की छठी पर भजन-कीर्तन हुए। कान्हा को भोग लगाने के बाद मंदिर परिसर में भंडारा हुआ। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। हरीश बजाज, संजीव सचदेवा, अनिल कक्कड़, प्रेमशंकर, वीना आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।