{"_id":"66d496cc746605cfe101bfc3","slug":"video-ballia-wrestlers-shine-wrestling-competition-organised-fourth-death-anniversary-late-parmanand","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दंगल में बलिया के पहलवानों का जलवा, स्व. परमानंद की चौथी पुण्यतिथि पर आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : दंगल में बलिया के पहलवानों का जलवा, स्व. परमानंद की चौथी पुण्यतिथि पर आयोजन
बलिया के तेलमा जमालुद्दीनपुर गांव निवासी स्व. परमानंद यादव की चौथी पुण्यतिथि पर रविवार को दंगल (कुश्ती) का आयोजन किया गया। बैरिया विधायक जयप्रकाश यादव ने पहलवानों के बीच हाथ मिलवाकर शुरुआत कराई। बलिया, गाजीपुर, मऊ, गोरखपुर जनपद के पहलवानों के अलावा अन्य स्थानों से आए पहलवानों ने दांव आजमाया। मौसम खराब होने के बावजूद भी काफी संख्या में लोग कुश्ती दंगल देखने के लिए मौजूद रहे।
शाहपुर के बिट्टू यादव ने टेकनपुरा के विशाल को पटका। सुरभी सिंह बलिया ने गाजीपुर की ब्यूटी सिंह को धूल चटाई। सबसे रोचक कुश्ती गोरखपुर के रमाशंकर पहलवान व बलिया राहुल के मध्य हुई जो बराबरी पर छूटी। मऊ के रवि ने बलिया के मनीष को आसमान के तारे दिखाए। शिवांगी मऊ ने सपना यादव गोरखपुर को पटखनी दी। बलिया के राजा यादव ने अयान मऊ को मात दी। अजीत बलिया ने सुनील गाजीपुर को कलाजंग दाव लगाकर अखाड़े की धूल चटा दी। नीरज बलिया व प्रद्युमन गाजीपुर, चंदन अकटही व चंदन चिलकहर, मनीष गाजीपुर व संदीप आजमगढ़, मनीष मऊ व लालजी गाजीपुर, विनोद बलिया व प्रमोद गाजीपुर सहित कई दर्जन कुश्तियों का निर्णय नहीं हो सका। दंगल के आयोजक प्रधान छोटेलाल यादव ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा नेता छट्ठू राम, सपा के प्रदेश सचिव डा.अनुराग गर्ग, रब्बानी, अविनाश कुमार गुप्ता, प्रधान नरसिंह यादव, विजय यादव, छेदी कन्नौजिया, कृष्ण गुप्ता, मुखराम प्रसाद, सुजीत दास महाराज, पतिराम यादव आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।