{"_id":"66d4c606bb246bd29204acee","slug":"video-traders-resolved-to-end-the-online-market","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : व्यापारियों ने ऑनलाइन बाजार को खत्म करने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : व्यापारियों ने ऑनलाइन बाजार को खत्म करने का लिया संकल्प
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल की बैठक होटल हरी विलास पैलेस मौलवी बाग़ में हुई जिसमें सितम्बर में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक वाराणसी में करने का निर्णय लिया गया एवं साथ ही 26 तारीख को दिल्ली के जंतर-मंतर पर जीएसटी की विसंगतियों एवं अन्य व्यापारिक समस्याओं के विरोध में राष्ट्रव्यापी धरने का कार्यक्रम आयोजित किया गया जाएगा, जिसकी सूचना सभी सदस्यों को दी गई। प्रदेश में पूर्वांचल क्षेत्र की व्यापारीक गतिविधियों को और मजबूत करने के लिए फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के पूर्वांचल के अध्यक्ष सन्नी जौहर (वाराणसी) महामंत्री संदीप गुप्ता (गाजीपुर) को उपाध्यक्ष विक्रम सिंह बंटी (वाराणसी) बृजेश यादव (जौनपुर) को ज़िम्मेदारी दी गई। वाराणसी जिला अध्यक्ष अमित सेवारामानी एवं महामंत्री कृष्ण मोदी एवं उपाध्यक्ष अनिल पांडे ने 15 दिनों के अंदर वाराणसी में एक मज़बूत टीम बनाने का आश्वासन दिया जो कि हर वक्त व्यापारियों के हित में समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेंते रहेंगे।
कार्यक्रम में पूरे पूर्वांचल को एकजुट कर जीएसटी की विसंगतियों पर एवं ऑनलाइन के व्यापार का विरोध करने का संकल्प लिया गया। ऑनलाइन की वजह से पूरा पूर्वांचल या उत्तर प्रदेश का व्यापार कहे या पूरे भारत का व्यापार चौपट होता जा रहा है।
बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम मिश्रा, राष्ट्रिव सचिव राजेंद्र गोयनका, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अशोक जायसवाल, अनुज डीडवानिया, सन्नी जौहर, विक्रम सिंह बंटी, रजनीश कनौजिया, राकेश शर्मा, अमित सेवारामानी, कृष्ण मोदी एवं अनिल पांडेय, राजन जायसवाल, राकेश गुप्ता आदि अन्य फ़ेम के पदाधिकारी मौजूद रहे ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।