{"_id":"66d461fa6e876ca3fe0acbee","slug":"video-harathaii-ma-halka-varathha-ka-bca-atakaramanae-para-cal-bldajara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हरदोई में हल्के विरोध के बीच अतिक्रमण पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हरदोई में हल्के विरोध के बीच अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
हरदोई जिले में रविवार से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरु हो गया। पहले दिन पिहानी चुंगी से डीएम चौराहे के मध्य शाहजहांपुर मार्ग पर चलाए गए अभियान का लोगों ने अधिकारियों से विरोध भी किया। अधिकारियों ने जेसीबी से अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रखा और नाला सीमा तक अतिक्रमण को हटवाया और तुड़वाया भी। पुलिस फोर्स ने विरोध कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया।
शहर में आवागमन और पानी निकासी की समस्या के समाधान के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरु कराया गया है, ताकि नाला-नालियों तक अतिक्रमण मुक्त कराते हुए इनकी साफ-सफाई भी कराई जा सके। प्रशासन की ओर से शुरु कराए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान की एसपी आवास के सामने से शुरुआत हुई। यहां पर नाले के आगे फुटपाथ तक हरियाली के नाम पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से तुड़वा दिया गया। जाल और टी-गार्ड आदि भी तुड़वा दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।