Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Dausa News
›
Dausa News: Dead body of a young man found abandoned on the road, police expressed suspicion of murder
{"_id":"66d45596dba22bef0c053af0","slug":"sensation-spread-after-dead-body-was-found-abandoned-on-the-road-dausa-news-c-1-1-noi1350-2057913-2024-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dausa News: लावारिस हालत में सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, चोटों के निशान देखकर पुलिस ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: लावारिस हालत में सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, चोटों के निशान देखकर पुलिस ने जताई हत्या की आशंका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Sun, 01 Sep 2024 07:02 PM IST
मेहंदीपुर बालाजी थाना इलाके में सड़क पर युवक का शव मिलने से भारी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सघन तलाशी ली, जिसमें कई संदिग्ध चीजें सामने निकल कर आईं। मृतक के शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान मिले हैं और बाएं हाथ के पंजे पर धारदार हथियार से वार किए जाने से अंगूठे पास चोट भी लगी हुई है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए पुलिस युवक को मारकर रोड पर पटकने के एंगल से भी जांच कर रही है।
मेहंदीपुर बालाजी थाना अधिकारी गौरव प्रधान ने बताया कि बालाजी थाना हाईवे के पास पाटन का बास जाने वाले रास्ते में आज ग्रामीणों को एक युवक का शव अर्धनग्न हालत में बीच सड़क पर पड़ा मिला, जिसके बाद ग्रामीणों ने सड़क पर शव होने की सूचना बालाजी थाना पुलिस को दी। अब पुलिस हर एंगल से इस युवक के मौत के कर्म की जांच में जुटी है। बहरहाल मृत युवक की अब तक कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।