{"_id":"66d4a7c07824b378000f9356","slug":"video-eta-ma-dapaga-garauda-ka-jagaha-saugdhaka-kanara-kacara-faka-raha-palka-karama","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : एटा में डंपिंग ग्राउंड की जगह... सड़क किनारे कचरा फेंक रहे पालिका कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : एटा में डंपिंग ग्राउंड की जगह... सड़क किनारे कचरा फेंक रहे पालिका कर्मी
उत्तर प्रदेश के एटा में नगर पालिका क्षेत्र से कूड़ा उठाकर डंपिंग ग्राउंड मानपुर में डालने के निर्देश हैं। ताकि जगह-जगह होने वाली गंदगी से बचा जा सके। करोड़ों रुपये से ग्राउंड बनाया गया है। लेकिन, पालिका कर्मियों की हठधर्मी कम नहीं हो रही है। वह जहां-तहां कूड़ा डालकर गंदगी फैलाने का काम कर रहे हैं।
पालिका कर्मियों को वाहन देने के साथ ही डंपिंग ग्राउंड तक का डीजल दिया जाता है। लेकिन, वाहन चालक व कर्मियों ने अपने जिम्मेदारों से मिलकर डीजल बचाने का फॉर्मूला निकाला है। शहर के पास ही कूड़ा डाल दिया जाता है। इससे डीजल की बचत की जाती है। इनको होने वाली परेशानियों से कोई लेना-देना नहीं है। इस मामले की जांच की जाए तो कई राज भी सामने आ सकते हैं।
पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता ने बताया कि डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा डालने के निर्देश हैं। इसके बाद रेलवे पुल पर कूड़ा डाला गया है तो जांच कराई जाएगी। जो भी कर्मचारी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।