Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Liquor bottles worth Rs 1.15 crore were being smuggled to Gujarat
{"_id":"66d47b8a4391adaca50b7186","slug":"consignment-of-chandigarh-made-english-liquor-worth-rs-115-crore-was-being-taken-to-gujarat-hidden-in-a-container-caught-by-abu-road-rico-police-before-entering-the-gujarat-border-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2059239-2024-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirohi: कंटेनर में छिपाकर गुजरात ले जाई जा रही थी 1.15 करोड़ कीमत की शराब की खेप, पुलिस ने ऐसे धर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: कंटेनर में छिपाकर गुजरात ले जाई जा रही थी 1.15 करोड़ कीमत की शराब की खेप, पुलिस ने ऐसे धर दबोचा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Mon, 02 Sep 2024 02:07 PM IST
Link Copied
आबूरोड रीको पुलिस द्वारा कंटेनर में छिपाकर गुजरात ले जाई जा रही चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप को पकड़ा गया है। इस मामले में कंटेनर एवं शराब के 1003 कार्टन जब्त कर 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं। पकड़ी गई शराब की कीमत 1.15 करोड़ रुपए बताई गई है।
यह कार्रवाई आबूरोड रीको पुलिस थानाधिकारी सीताराम की अगुवाई में टीम द्वारा की गई। टीम द्वारा सीमावर्ती मावल चौकी पर नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान आबूरोड से गुजरात की ओर जा रहे एक कंटेनर को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब के 1003 कार्टन पाए गए। पूछताछ के दौरान कोई संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर शराब एवं कंटेनर को जब्त कर खूमाराम पुत्र खरताराम जाट को गिरफ्तार किया गया है। जब्त की गई शराब की कीमत 1.15 करोड़ रुपए बताई गई है।
पिछले एक माह में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ आबूरोड रीको पुलिस की यह चौथी बड़ी कार्रवाई है। इस कारवाई में मावल चौकी प्रभारी पूराराम, हेड कांस्टेबल किशनलाल, कांस्टेबल प्रकाश, गोकूलसिंह, महेन्द्रसिंह, श्री प्रवीणसिंह, रिंकूसिंह, गोपाल,ओमप्रकाश, रामचंद्र एवं प्रकाश चालक सम्मिलित रहे। पुलिस के कार्रवाई यह शराब चंडीगढ़ से भरी गई थी तथा इसे पोरबंदर, गुजरात में सप्लाई किया जाना था, लेकिन इससे पहले कि कंटेनर गुजरात सीमा में घुस पाता मावल चौकी पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस द्वारा इसे पकड़ लिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।