{"_id":"66d5ca34482c121142016538","slug":"video-state-minister-danish-inaugurated-nine-roads-in-ballia-said-about-corruption","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : राज्यमंत्री दानिश ने बलिया में नौ सड़कों का किया लोकार्पण, भ्रष्टाचार को लेकर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : राज्यमंत्री दानिश ने बलिया में नौ सड़कों का किया लोकार्पण, भ्रष्टाचार को लेकर कही ये बात
बलिया नगर के पीडब्लूडी डाक बंगला परिसर में पूर्वांचल विकास निधि योजना के तहत करीब 114 लाख की लागत से बनी नौ सड़कों को अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने सोमवार को लोकार्पण किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि जनपद के विकास को लेकर प्रदेश सरकार पूरी से संजिदा है। कहा कि अपायल और परिखरा गांव में बनी नौ सड़कों का लोकार्पण किया गया। कहा कि जनपद को विधायक निधि और राज्य सरकार के निधि से विकास कार्य किया जा रहा है। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई बार जनपद का दौरा कर चुके है। कहा कि जनपदवासियों की प्रमुख मांग मेडिकल कालेज है। इसके लिए भी एक सप्ताह पूर्व बैठक हुई थी। कहा कि बहुत जल्द ही जनपद को मेडिकल कालेज का सौगात मिलेगा। कहा कि हमारी सरकार सड़क, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में कार्य कर रही है। इस मौके पर अधिशासी अभियंता रत्नेश कुमार गौड़, अवर अभियंता प्रवीण बरनवाल, दिलीप खरवार, राणा सिंह मटलू, अदालत सिंह, रविंद्र सिंह, अरुण सिंह, जयप्रकाश सिंह, जावेद कमर खां आदि लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।