{"_id":"66d5d1b46103820ef40ec319","slug":"video-shahganj-police-arrived-to-possession-disputed-land-video-viral-allegations-of-bullying","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : विवादित जमीन को कब्जा कराने पहुंची शाहगंज पुलिस, वीडियो वायरल, दबंगई का लगा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : विवादित जमीन को कब्जा कराने पहुंची शाहगंज पुलिस, वीडियो वायरल, दबंगई का लगा आरोप
खेतासराय नगर के गोला बाज़ार मे असलम कटरा में एक विवादित भूमि पर बने एक गरीब परिवार का स्नानागार दबंगों की शह पर पुलिस ने ढहा दिया। विरोध करने पर पुलिस पीड़ित परिवार को अपने साथ लेकर शाहगंज चली गई। वही पुलिस कहना है कि वह केवल मौक़े पर जांच करने गई थी। पीड़ित गोला बाज़ार निवासी रुखसाना का कहना है कि उसके भाई बहन अपने परिवार के साथ तीन पुश्तों से इस आबादी की जमीन के मकान में रहे हैं। जमीन से सटे भूभाग मे एक व्यक्ति अपना कटरा बनवा लिया है । कटरा बनवाने के बाद वह शेष बची भूमि भी गरीब परिवार से जबरदस्ती प्राप्त करना चाहता है। रुखसाना का आरोप है दो दिन पहले खेतासराय पुलिस भी जगह ख़ाली करने की धमकी देकर गई थी। आरोप है सोमवार को शाहगंज की पुलिस के साथ दबंग व्यक्तिभी मौक़े पर। पहुंचा। तथा पुलिस ने उक्त कच्चे बाथरूम को ढहा दिया। भाई और बहन के विरोध करने पर शाहगंज पुलिस अपने साथ लेकर चली गई। पीड़ित रुखसाना का का कहना है कि मामला कोर्ट में लंबित है। इसके बावजूद पुलिस ने जबरदस्ती उसके कच्चे बाथरूम को गिरा दिया।
शाहगंज थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने बताया कि कटरा मालिक द्वारा ज़मीन के सम्बन्ध एक प्रार्थनापत्र एसपी को दिया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शाहगंज पुलिस मौक़े पर मामले की जांच करने गयी थी। इस दौरान विवाद होने लगा। इस पर पुलिस द्वारा दोनो पक्षों को थाने लाया गया। अपने अपने कागजात दिखाने के लिए दोनों पक्षों को बुधवार को बुलाया गया है। बाथरूम ढहाने का आरोप बेबुनियाद और निराधार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।