{"_id":"66d602de2f6be15d750c110f","slug":"video-three-lakh-12-thousand-cash-stolen-government-beer-shop-in-azamgarh-cctv-cameras-taken-away","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बीयर शॉप को चोरों ने बनाया निशाना, तीन लाख की चोरी, सीसीटीवी कैमरा भी साथ लेते गए शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बीयर शॉप को चोरों ने बनाया निशाना, तीन लाख की चोरी, सीसीटीवी कैमरा भी साथ लेते गए शातिर
आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के फुलवरिया बाजार में जलालपुर रोड पर स्थित ठंडे बीयर की दुकान से रविवार रात दुकान के पीछे लगे लोहे की खिड़की तोड़कर चोर दुकान के अंदर दाखिल हुए। दुकान में बीयर बिक्री का रखा तीन लाख 12 हजार रुपये चोरी कर लिए। इतना ही नहीं चोर बियर की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी साथ लेते गए। सुबह लगभग 10 बजे सेल्समैन नन्हे लाल ने दुकान खोला तो उसे चोरी की जानकारी हुई। सेल्स मैन के द्वारा दुकान के मालिक अनिलेश यादव निवासी हैदराबाद छतवारा थाना सिधारी को सूचना दी गयी। शाम लगभग बजे अनिलेश यादव फुलवरिया स्थित अपने बियर की दुकान पर पहुंचे और डायल 112 सहित अहरौला थाना अध्यक्ष को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंचे अहरौला थाने के उप निरीक्षक नीतेश चौबे ने जांच पड़ताल की। वहीं बीयर दुकान के मालिक अनिलेश यादव ने बताया कि दुकान में बिक्री के तीन लाख 12 हजार रुपए रखे गए थे जिसे चोर चुरा ले गए हैं। सीसीटीवी का डीपीआर लेते गए हैं। रविवार होने के नाते बिक्री का पैसा जमा नहीं कराया जा सका था। कैश दुकान में ही रखा गया था। अनिलेश यादव ने अहरौला थाने में तहरीर दी है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।