{"_id":"66d5945a8ba20cd38002a76b","slug":"harsud-nagar-parishads-female-cmo-attacked-with-a-pistol-by-a-suspended-employee-khandwa-news-c-1-1-noi1224-2061053-2024-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khandwa : हरसूद नगर परिषद की सीएमओ पर दफ्तर में घुसकर दो राउंड फायर, परिषद के निलंबित ड्राइवर ने किया कांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa : हरसूद नगर परिषद की सीएमओ पर दफ्तर में घुसकर दो राउंड फायर, परिषद के निलंबित ड्राइवर ने किया कांड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Mon, 02 Sep 2024 04:58 PM IST
जिले की हरसूद तहसील की नगर परिषद में सोमवार दोपहर गोलीकांड होने का बड़ा मामला सामने आया है, जहां परिषद की महिला सीएमओ मोनिका पारधी के ऊपर ही वहीं के एक निलंबित कर्मचारी ने पिस्टल से फायर कर दिया। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद कुछ जनप्रतिनिधि और कर्मचारियों की सतर्कता के चलते कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। इसी बीच घटना में बीच-बचाव के दौरान एक कर्मचारी भी घायल हो गया, जिसका फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है।
मौके पर पहुंची हरसूद पुलिस ने मामले में मौके से फरार हुए आरोपी को पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि हरसूद नगर परिषद के कार्यालय में निलंबित कर्मचारी विशाल नामदेव ने सीएमओ के दफ्तर में पिस्टल से दो राउंड फायर किए थे। आरोपी नगर परिषद में ड्राइवर था और कुछ समय से वाहन से डीजल चोरी के आरोपों के चलते निलंबित चल रहा था। इसी बात को लेकर आरोपी का लंबे समय से नगर परिषद के स्टाफ से भी विवाद चल रहा था। जिसके बाद आज उसने दफ्तर पहुंचकर इस वारदात को अंजाम दिया। हमले में घायल कर्मचारी राकेश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालांकि वह अभी खतरे से बाहर है। हरसूद थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी विशाल नामदेव को राउंडअप कर लिया है।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए खंडवा एडिशनल एसपी महेंद्र तारणेकर ने बताया कि आरोपी से पिस्टल को लेकर भी पूछताछ की जा रही है कि वह लाइसेंसी थी या अवैध तरीके से खरीदी हुई लाई गई थी।
नगर परिषद की महिला सीएमओ पर निलंबित कर्मचारी ने किया पिस्तौल से हमला- फोटो : credit
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।