{"_id":"66d548df92a77e707502716e","slug":"pushpa-film-ki-tarj-per-ho-rahi-thi-chandan-ki-taskari-police-ne-pakda-shajapur-news-c-1-1-noi1355-2060780-2024-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shajapur News: फिल्म पुष्पा की तर्ज पर हो रही थी लाखों के चंदन की तस्करी, कर्नाटक के दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur News: फिल्म पुष्पा की तर्ज पर हो रही थी लाखों के चंदन की तस्करी, कर्नाटक के दो तस्कर गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: शाजापुर ब्यूरो Updated Mon, 02 Sep 2024 11:03 AM IST
Link Copied
पुष्पा फिल्म की तर्ज पर लोडिंग वाहन में विशेष जगह बनाकर चंदन की तस्करी की जा रही थी। कोतवाली थाना पुलिस ने विशेष केबिन से 300 किलो चंदन जब्त कर दो चंदन तस्करों को पकड़ा है। इस चंदन की कीमत 30 लख रुपये के करीब बताई जा रही है और पकड़े गए आरोपी चंदन तस्कर कर्नाटक राज्य के निवासी हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपनी सफेद रंग के लोडिंग वाहन में चंदन की तस्करी कर इंदौर तरफ जा रहा है। जिस पर पुलिस टीम हाइवे पर भरड जोड़ के पास पहुंचे। जहां संदेही वाहन का पीछा कर उसे भरड जोड के आगे पुलिया पर घेराबंदी कर पकड़ा। वाहन की तलाशी लेते उसके अंदर अवैध रूप से परिवहन कर करीबन 300 किलोग्राम चंदन कीमती करीबन 30 लाख रु का पाया गया। वाहन में सवार चंदन तस्कर अबुवकर सिद्धिक पिता मुसा निवासी पदुबेदु निल्याडी जिला दक्षिण कन्नड राज्य कर्नाटक, अब्दुल अजीज पिता उस्मान निवासी सफानगर उप्पीनंगड़ी जिला दक्षिण कन्नड राज्य कर्नाटक को गिरफ्तार किया गया।
पकड़ में आ सकता है गिरोह
यह चंदन पड़ोसी जिले राजगढ़ से लेकर इंदौर की ओर जाया जा रहा था। पकड़े गए आरोपी कर्नाटक राज्य के निवासी हैं। जहां चंदन की तस्करी बड़े पैमाने पर होती है। ऐसे में पुलिस अगर मामले की जांच करें तो राजगढ़ से लेकर कर्नाटक तक के क्षेत्र में फैले गिरोह के बारे में पुलिस को पता चल सकता है और एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश पुलिस कर सकती है। खास बात यह है कि जिले में पूर्व में भी कई बार इस तरह से चंदन की लकड़ी जब्त की गई है। किंतु गिरोह तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।