{"_id":"66d487f4e61dd71c3706f3da","slug":"video-villagers-angry-flood-relief-kit-was-taken-to-another-village-in-ballia-heated-argument-driver","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बाढ़ राहत किट दूसरे गांव में ले जाने पर भड़के ग्रामीण, वाहन चालक से नोकझोंक, पहुंचा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बाढ़ राहत किट दूसरे गांव में ले जाने पर भड़के ग्रामीण, वाहन चालक से नोकझोंक, पहुंचा प्रशासन
शासन ने बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटने के लिए रखी राहत सामग्री किट शनिवार की देर रात पिकअप से दूसरे गांव में ले जाते समय ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। ग्रामीण अपने ही गांव में राहत सामग्री कीट बांटने का दबाव बना रहे थे। बाढ़ राहत शिविर कोलकला के स्टोर से बाढ़ राहत सामग्री किट पीड़ितों में वितरण के लिए रखी गई है। इसमें से कुछ किट खेड़सर कुड़िया गांव में बाढ़ पीड़ितों के बीच वितरण के लिए देर शाम को पिकअप पर लादा जा रहा था। अंधेरे में पिकअप पर लादे जाने पर ग्रामीण जुट गए और बेचने के लिए ले जाने का आरोप लगाते हुए रोक दिया। इसको लेकर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बनी रही। स्टोर इंचार्ज व पिकअप चालक की सूचना पर लेखपाल भी पहुंच गए। इस दौरान पिकअप व ग्रामीणों के बीच नोकझोंक भी हुई। उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रियदर्शी के ग्रामीणों से वार्ता के बाद बाढ़ राहत कीट खेड़सर कुड़िया गांव बाढ़ पीड़ितों में वितरण के लिए भेजा गया। बांसडीह क्षेत्रीय लेखपाल संदीप कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के कोल कला स्थित स्टोर में बाढ़ पीड़ितों में वितरण करने वाली बाढ़ राहत सामग्री किट को निकाल कर वाहन से खेड़सार कुड़िया पंचायत भवन पर ले जाया जा रहा था, जहां रविवार को वितरण होना था। अभी वाहन स्टोर से बाढ़ राहत सामग्री लोड कर जाने की तैयार थी तब तक कोलकला गांव के कुछ लोग वाहन को रोक दिए और कहने लगे कि यहां की बाढ़ राहत सामग्री दूसरे गांव को क्यों दी जा रही है। लेखपाल ने बताया कि कुल 3600 बाढ़ राहत किट जिले से आया था, जिसमें 3400 का वितरण बाढ़ पीड़ितों में हो चुका है। अपर जिलाधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कोलकला स्टोर से 15 राहत सामग्री किट खेड़सर गांव में जा रहा था। ग्रामीण अपने गांव में ही वितरण का दबाव बना रहे थे। बाढ़ पीड़ितों में वितरित किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।