{"_id":"66d4817e3d3735b93b057810","slug":"video-victim-investors-staged-sit-in-protest-demanding-guarantee-of-payment","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र में पीड़ित निवेशकों ने दिया धरना, भुगतान की गारंटी की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र में पीड़ित निवेशकों ने दिया धरना, भुगतान की गारंटी की उठाई मांग
ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के जिलाध्यक्ष गिरीश कुमार मिश्र की अगुवाई में रविवार को बड़ी संख्या में पीड़ित निवेशकों ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। अपनी तीन सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग की। धरने पर बैठे पीड़ितों ने भुगतान की गारंटी के अधिकार कानून अनियमित जमा योजनाएं पाबंदी अधिनियम 2019 के तहत प्रत्येक ठगी पीड़ित निवेशक की जमाराशि का दो से तीन गुना भुगतान तत्काल कराए जाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की तरफ से विभिन्न चिटफंड कंपनियों व सोसाइटियों में जमा अपने मेहनत का पैसा वापस पाने के लिए शासन एवं प्रशासन को कई बार ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के जिलाध्यक्ष के अलावा राजेश जायसवाल, निरंजन त्रिपाठी, देवनाथ सिंह, रामचंद्र सिंह, जयप्रकाश, दीपक यादव, विजय विश्वकर्मा, कमला विश्वकर्मा, नंदलाल मोर्य, संगीता, कलावती, कंचन, प्रभा, कबूतरी आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।