{"_id":"66d53d24484d275bbf009a36","slug":"video-bral-ma-thharamaka-aayajana-ka-tharana-falsatana-ka-jhada-lharana-val-para-raparata-tharaja","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बरेली में धार्मिक आयोजन के दौरान फलस्तीन का झंडा लहराने वालों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बरेली में धार्मिक आयोजन के दौरान फलस्तीन का झंडा लहराने वालों पर रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 02 Sep 2024 09:51 AM IST
Link Copied
बरेली के धार्मिक आयोजन के दौरान पटेल चौक पर भीड़भाड़ के बीच फलस्तीन का झंडा लहराने का वीडियो वायरल हुआ है। इसकी शिकायत एक्स पर पुलिस से की गई। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शनिवार को शहर में एक धार्मिक आयोजन के दौरान झंडा लहराया गया था। कोतवाली की सिविल लाइंस चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि 31 अगस्त को शहर में धार्मिक आयोजन के कारण काफी भीड़ थी। भीड़ का फायदा उठाते हुए तीन असामाजिक तत्वों ने पटेल चौक पर फलस्तीन का झंडा लहराया। इसके बाद मौके से भाग गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इंस्पेक्टर डीके शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।