{"_id":"66d599618bc977ddb308b958","slug":"video-opposition-gave-a-proposal-against-the-speaker-of-the-assembly-gave-notice-to-the-secretary","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विपक्ष ने दिया प्रस्ताव, सचिव को दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विपक्ष ने दिया प्रस्ताव, सचिव को दिया नोटिस
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 04:24 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा विधायकों ने सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष के व्यवहार को लेकर नाराजगी जताते हुए विधानसभा सचिव को प्रस्ताव दिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष की ओर से छह विधायकों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। अध्यक्ष से टिप्पणी पर खेद व्यक्त करने का आग्रह किया गया था, लेकिन उनका रवैया अलग तरह का हो गया। जयराम ने कहा कि विपक्ष की ओर से इस विषय पर सदन में बोलने के लिए समय मांगा गया, लेकिन समय नहीं दिया गया। इससे कुछ देर के लिए सदन में गतिरोध भी रहा। इसके बाद संसदीय कार्यमंत्री की ओर से सदन में निंदा प्रस्ताव लाया गया। जब भी कोई प्रस्ताव लाया जाता है तो उसमें विपक्ष की सहभागिता होती है। लेकिन इसके बाद भी हमे बोलने का अवसर नहीं दिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस सब बातों को लेकर आज नियमों के तहत विधानसभा अध्यक्ष को पद से हटाने के लिए सचिव को नोटिस दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।