Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bhadohi News
›
VIDEO : Villagers angry over construction stairs and bridge on road in bhadohi police said this is revenue matter
{"_id":"66d5b3bf81e1a67a2506e2f1","slug":"video-villagers-angry-over-construction-stairs-and-bridge-on-road-in-bhadohi-police-said-this-is-revenue-matter","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रास्ते में सीढ़ी और बारजे के निर्माण पर भड़के ग्रामीण , पुलिस ने झाड़ा पल्ला, कहा- यह राजस्व का मामला है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रास्ते में सीढ़ी और बारजे के निर्माण पर भड़के ग्रामीण , पुलिस ने झाड़ा पल्ला, कहा- यह राजस्व का मामला है
गोपीगंज के कोतवाली के टीकापुर गांव में रास्ते में किए जा रहे बारजे के निर्माण मामले को लेकर गांव की महिलाओं ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। आरोप लगाया कि पुलिस राजस्व विवाद का मामला बताकर उन्हें लौटा। जिससे लोगों में आक्रोश है। गांव निवासी रामसागर सरोज समेत अन्य लोगों ने दो दिन पूर्व कोतवाली में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव निवासी एक व्यक्ति आने जाने वाले रास्ते की जमीन में घर का बारजा और सीढ़ी जबरजस्ती निर्माण करवा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रधान रंजीत बिंद ने मामले में मध्यस्थता करते हुए बताया कि निर्माण कार्य फिलहाल रोककर पहले रास्ते का निर्माण होगा। इसके बाद मकान का निर्माण कराया जाएगा। लोगों का आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी रास्ते पर ही सीढ़ी और बारजे का निर्माण कर रहा है। विरोध जताने पर मारपीट और गालीगलौज भी कर रहा है। इस संबंध में जब कोतवाली में शिकायत किया गया तो वहां राजस्व का मामला बताकर बैरंग वापस लौटा दिया गया। इसको लेकर लोगों में आक्रोश है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।