{"_id":"6735fc356b95069e48029e6a","slug":"video-car-crushed-people-standing-on-the-roadside-three-people-including-a-couple-died-in-in-ambikapur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अंबिकापुर में कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचला, दंपती समेत तीन की मौत, कार को फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अंबिकापुर में कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचला, दंपती समेत तीन की मौत, कार को फूंका
सरगुजा जिले के अंबिकापुर नगर से लगे ग्राम कंठी में बेकाबू स्कार्पियो ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में तीन और लोग घायल हुए है जिनका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। घटना से आक्रोशित लोगों ने स्कार्पियो में आग लगा दी। मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है। हादसे में ठेले के पास खड़े स्कूटी सवार पति-पत्नी मीरा वर्मा (55) और विजय वर्मा (60) निवासी कंठी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया, जहां पहले मीरा वर्मा की और देर रात विजय वर्मा की मौत हो गई। दोनों कंठी में दुकान का संचालन करते हैं। हादसे के बाद अनियंत्रित स्कॉर्पियो एक मेडिकल दुकान में फंस गई। लोगों ने स्कॉर्पियो को सड़क पर लाकर आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।