{"_id":"67b1757a390321cd33075aa5","slug":"video-pair-of-bears-seen-by-congress-leader-captured-it-on-camera-balod","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सड़क किनारे दिखा भालू का जोड़ा, कांग्रेस नेता ने कैमरे में किया कैद, वन विभाग बोला- मुनादी कराएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सड़क किनारे दिखा भालू का जोड़ा, कांग्रेस नेता ने कैमरे में किया कैद, वन विभाग बोला- मुनादी कराएंगे
बालोद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 10:49 AM IST
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अचानक भालू का जोड़ा देखे जाने की वीडियो सामने आने के बाद से हड़कंप मच गया है। दरअसल, बालू थाना क्षेत्र के बालोद से लेकर घोटिया जाने वाले मार्ग में भालू के जोड़े को देखा गया है। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने इस वीडियो को अपने कमरे में कैद किया है। उन्होंने बताया कि वह मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। तब दो बड़े-बड़े भालू का जोड़ा उन्हें देखने को मिला। उन्होंने बताया कि लोगों को दुपहिया वाहन से क्षेत्र में सफर करने से रात में बचना चाहिए। आपको बता दें कि भालू का यह जोड़ा रानी माई मंदिर से कुछ दूरी पर पहले सड़क किनारे ही खड़ा हुआ था। यह आने जाने वाले लोगों को नुकसान भी पहुंचा सकता है। अभी तक भालू के हमले के कई मामले बालोद जिले में सामने आ चुके हैं। इसलिए लोगों को अब सतर्क होकर सफर करना चाहिए। विकास चोपड़ा ने बताया कि वह मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान भालू का यह जोड़ा उन्हें दिखा उन्होंने सोशल मीडिया में यह वीडियो पोस्ट किया और लोगों को जागरूक करने की कोशिश की है। आपको बता दे कि वीडियो में स्पष्ट रूप से इन दोनों भालूओं को स्वतंत्र विचरण करते सड़क किनारे देखा जा सकता है। बालोद वन विभाग के उपवन मंडल अधिकारी डिंपी बैंस ने बताया कि पानी की वजह से उसे क्षेत्र में भालू आते हैं और हम उसे क्षेत्र में विशेष मुनादी कराएंगे और लोगों को जागरूक करेंगे। मैं यह कहना चाहती हूं कि लोग रात में अकेले सफर करने से बचें। उन्होंने कह कि अभी तेंदूपत्ता तोड़ने और महुआ एकत्र करने का सीजन आने वाला है तो मैं लोगों से कहना चाहती हूं कि चार-पांच की संख्या में जाएं और सुरक्षित रहें और थोड़ा उजाला होने के बाद जंगलों की ओर जाएं। जब भालू खुद को असुरक्षित महसूस करता है तो वह हमला कर देता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।