{"_id":"689d9707d0535586c40f679d","slug":"video-women-of-gram-panchayat-baghmara-gave-target-of-making-about-11000-national-flags-2025-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Balod: इस गांव के हर घर से निकला तिरंगा, महिलाओं ने बनाए 11 हजार से भी ज्यादा राष्ट्रीय ध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod: इस गांव के हर घर से निकला तिरंगा, महिलाओं ने बनाए 11 हजार से भी ज्यादा राष्ट्रीय ध्वज
बालोद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:27 PM IST
Link Copied
स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर देश के प्रधानमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की और उन्होंने पूरे देशवासियों से आह्वान भी किया। ऐसे में बालोद जिले के एक गांव से हर घर तिरंगे के लिए हर घर से तिरंगे निर्माण होकर निकले। हम बात कर रहे हैं ग्राम पंचायत बाघमारा की। जहां महिलाओं ने 11000 राष्ट्रीय ध्वज बनाने का लक्ष्य रखा था। लेकिन उन्होंने अपने लक्ष्य को पीछे छोड़ते हुए लगभग 15 से 20000 के करीब राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण किया। उन्होंने घर से लेकर स्कूल और संस्थानों तक भी अपने इस ध्वज को पहुंचाया। आपकों बता दें कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत स्व सहायता समूह के तीन महिलाओं के समूह ने यह कारनामा कर दिखाया है। महिलाओं ने स्वयं जाकर ऑर्डर लिए और उसे ऑर्डर को समय से पूरा भी किया। स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य मे पूरे देश में ’हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने में स्थानीय महिला स्वसहायता समूह भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ग्राम बघमरा में जय कपीलेश्वर महिला स्व सहायता समूह, सरस्वती स्व सहायता समूह, जय अंबे स्व सहायता समूह एवं नव ज्योति स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का निर्माण किया गया। तिरंगे के निर्माण में लगे स्व सहायता समूह की महिला तीजन देवांगन ने बताया कि ग्राम बघमरा में चार स्व सहायता समूहों की 20 महिलाओं द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा झंडा बनाने में दिन-रात जुटी हुई हैं। इनके द्वारा अब तक 6,000 से अधिक तिरंगे तैयार किए जा चुके हैं, जिन्हें 35 रुपये प्रति झंडे की दर से बेचकर इन्होंने लगभग 2 लाख रुपये की आमदनी अर्जित की है। यह राशि न केवल उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही है, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दे रही है। बालोद जिले की कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने बालोद विकासखण्ड के ग्राम बघमरा का दौरा कर स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा तैयार किए जा रहे तिरंगा झंडे के निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने वहां स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे तिरंगा झंडों के कार्य का अवलोकन कर ध्वज की गुणवत्ता के साथ-साथ स्व सहायता समूह की महिलाओं के इस सराहनीय कार्य की भूरी-भूरी सराहना की। कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे तिरंगा निर्माण के कार्य की अत्यंत सराहनीय की और सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत बताया। उन्होंने कहा कि उनका यह कार्य राष्ट्र भक्ति के साथ-साथ स्वालंबन एवं आत्मनिर्भरता से भी जुड़ा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।