{"_id":"6a5126c43282beb7180723f9","slug":"video-electricity-pole-collides-with-high-tension-line-in-bilaspur-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: स्ट्रीट लाइट का पोल 33 केवी लाइन से टकराया, करंट की चपेट में आए पांच मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: स्ट्रीट लाइट का पोल 33 केवी लाइन से टकराया, करंट की चपेट में आए पांच मजदूर
बिलासपुर के सिरगिट्टी स्थित आदर्श नगर मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य उस समय हादसे में बदल गया, जब खड़ा किया जा रहा ट्यूबलर पोल अचानक एक ओर झुक गया और असंतुलित होकर ऊपर से गुजर रही 33 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन से टकरा गया।
हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आते ही पूरे पोल में करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में वहां कार्य कर रहे मजदूर आ गए। करंट लगते ही सभी मजदूर सड़क पर इधर-उधर गिर पड़े, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत सिरगिट्टी थाना और डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मजदूरों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
घायलों की पहचान जयंती ध्रुवे (40), पत्नी मुकेश, निवासी मध्य प्रदेश, प्रहलाद (40), सेवा राम बैगा (35), मुकेश कुमार (40) तथा दीपक यादव (36), पिता चोवा राम, के रूप में हुई है। सभी के हाथ-पैरों के साथ शरीर के अन्य हिस्सों में भी अंदरूनी चोटें आई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।