{"_id":"684ea6e3d21512691f0b13bd","slug":"video-guest-teacher-of-girls-college-in-dhamtari-committed-suicide-by-hanging-herself-2025-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"धमतरी में गर्ल्स कॉलेज की अतिथि अध्यापक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी में गर्ल्स कॉलेज की अतिथि अध्यापक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मातम
धमतरी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 04:26 PM IST
धमतरी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां गर्ल्स कॉलेज की अतिथि अध्यापक ने एक मकान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलते ही रुद्री पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के बाद शव तुरंत परिजनों को सौंप भी दिया गया। वही आत्महत्या की कारण अभी अज्ञात है ।मिली जानकारी के अनुसार डॉ सुषमा साहू नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय में अतिथि पर प्रध्यापक के पद पर पदस्थ थी। जो कि मूलत निवासी रायपुर की रहने वाली थी।वही गर्मी की छुट्टियों में वह घर रायपुर गई हुई थी। 13 जून को वह अपने रुद्री के कैलाशपति नगर किराए के निवास पर पहुंच गई थी।
14 जून की शाम अचानक यह पता चलता है कि सुषमा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। तुरंत उनके पिता को बुलाया गया और दरवाजा खोला गया। पूरी कार्यवाही करते हुए रात हो गई,जिसके चलते शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया। जिसपर आज रक्तदान एंबुलेंस से शव को जिला अस्पताल लाया गया। तुरंत पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में कॉलेज के प्राध्यापकों का कहना है कि वह व्यावहारिक रूप से बहुत ही अच्छी थी। इंटेलिजेंट थी, उनका पढ़ना बच्चे बहुत पसंद करते थे। उनका केमिस्ट्री में कमांड भी बहुत अच्छा था। इस घटना से कॉलेज स्टाफ भी स्तब्ध हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।