{"_id":"69b4c2bcac459ce14f089973","slug":"fir-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4047828-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"गौरेला में पेट्रोल पंप मैनेजर का घोटाला: 40 लाख का गबन कर निजी फोन-पे में जमा की रकम, शिकायत के बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरेला में पेट्रोल पंप मैनेजर का घोटाला: 40 लाख का गबन कर निजी फोन-पे में जमा की रकम, शिकायत के बाद गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Mar 2026 08:04 AM IST
गौरेला थाना क्षेत्र के केंवची गांव में स्थित एचपी उर्मिला पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप मैनेजर पर लगभग 40 लाख रुपये के गबन का गंभीर मामला सामने आया है। पंप संचालक प्रमोद सिंह परस्ते की शिकायत पर गौरेला पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी मैनेजर लालजी पटेल को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
पेंड्रा निवासी प्रमोद सिंह परस्ते गौरेला के केंवची गांव में एचपी उर्मिला पेट्रोलियम पेट्रोल पंप के संचालक हैं। उन्होंने 5 दिसंबर 2024 से शुरू हुए पंप के संचालन के लिए पेंड्रा के अमरपुर गांव निवासी लालजी पटेल को मैनेजर रखा था। वर्ष 2025 के मध्य से बैंक और कंपनी अधिकारियों ने खातों में गड़बड़ी की आशंका जताई थी।
पूछताछ करने पर मैनेजर ने बिक्री कम होने और उधारी बढ़ने का बहाना बनाया। दिसंबर 2025 में पंप के नवीनीकरण के समय बैंक अधिकारियों ने खातों में बड़ी रकम के अंतर की जानकारी दी। जांच में पता चला कि मैनेजर लालजी पटेल ग्राहकों से उधारी की राशि अपने और अपनी पत्नी के निजी फोन-पे नंबरों में जमा करवा रहा था। कुछ ग्राहकों ने भी इसकी पुष्टि करते हुए रसीद और भुगतान की जानकारी दी। बैंक स्टेटमेंट और पंप के रजिस्टर के मिलान से निजी क्यूआर कोड में प्राप्त राशि का हिसाब न होने का खुलासा हुआ।
शिकायतकर्ता के अनुसार, इस तरह लगभग 40 लाख रुपये की राशि का गबन किया गया। मामले की जानकारी मिलने पर 15 जनवरी 2026 को आरोपी मैनेजर को काम से हटा दिया गया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर लालजी पटेल के बैंक रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच शुरू की है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने हर्बल लाइफ प्रोडक्ट में निवेश किया था।
पुलिस ने आरोपी लालजी पटेल द्वारा खरीदी गई एक ईवी कार भी जब्त की है। दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद आरोप सिद्ध होने पर अन्य धाराएं जोड़कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।