{"_id":"68cd6e57e415c08cdf0556cf","slug":"video-dantewada-murder-was-described-as-naxalite-incident-2025-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण की हत्या को बताया नक्सली वारदात: पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, पुरानी रंजिश और जमीन का निकला विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण की हत्या को बताया नक्सली वारदात: पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, पुरानी रंजिश और जमीन का निकला विवाद
दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम निलावाया में कुछ दिन पहले हुए ग्रामीण की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि ग्रामीण की जमीन हड़पने के साथ ही पुराने लड़ाई के चलते हत्या की गई। बताया जा रहा है कि 16 सितम्बर को ग्राम नीलावाया पटेलपारा निवासी बंडी कोर्राम 62 वर्ष की किसी अज्ञात द्वारा हत्या कर दी गई थी, जिसे नक्सली घटना से जोड़ा जा रहा था। लेकिन जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जहां संदिग्ध आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई, जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने सुनिल नेताम निवासी ग्राम नीलावाया को पकड़ा गया, पूछताछ पर आरोपी ने अपने एक अन्य साथी महेश कोर्राम के साथ मिलकर बंडी कोर्राम की हत्या करने की बात बताई। हत्या का कारण जमीन विवाद के साथ ही पुराने मतभेद भी था। इसके अलावा तीन वर्ष पहले बंडी कोर्राम के पुत्र हरेंद्र कोर्राम की भी हत्या हुई थी। जिससे बंडी कोर्राम के घर में उसके बाद और कोई भी उस जमीन का वारीसान नहीं होने से उसका सारा जमीन जायदाद को हथियाने की नीयत से हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। 16 सितंबर की शाम 7 बजे उसने बंडी कोर्राम को महेश के साथ घेरकर धारदार हथियार से गले में वार कर हत्या कर दी। घटना के दौरान पहने कपड़े को छुपाने तथा हत्या में उपयोग किये गए हथियार को जंगल में छिपाने की जानकारी भी दी। घटना में उपयोग किये गए हथियार एवं कपड़े को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।