{"_id":"68cd117bf7b9ec30fa0c51a1","slug":"video-landslide-victims-in-devprayag-express-anger-demand-fir-against-nh-department-2025-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"देवप्रयाग में भूस्खलन पीड़ितों का फूटा गुस्सा, NH विभाग के खिलाफ एफआईआर की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवप्रयाग में भूस्खलन पीड़ितों का फूटा गुस्सा, NH विभाग के खिलाफ एफआईआर की मांग
देवप्रयाग में बस अड्डे के ऊपर हुए भूस्खलन से प्रभावित परिवारों का गुस्सा फूट पड़ा, जब उन्होंने मौके पर पहुंची एसडीएम नीलू चावला के सामने नेशनल हाईवे विभाग की लापरवाही पर नाराज़गी जताई।
पीड़ितों ने एनएच के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान एनएच के जेई अभिषेक और स्थानीय लोगों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने उन्हें बड़ी मुश्किल से सड़क से हटाया, लेकिन प्रदर्शनकारी थाने परिसर में धरने पर बैठ गए। पीड़ितों ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से खतरे की चेतावनी के बावजूद एनएच ने उचित सुरक्षात्मक कार्य नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑल वेदर रोड कटिंग के दौरान पत्थर का कमजोर पुस्ता बनाकर खानापूर्ति की गई, जिससे यह आपदा हुई। एसडीएम ने सभी पत्राचार की प्रतियां मंगवाकर जांच का आश्वासन दिया और कहा कि दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा और घरों की स्थिति को संभालना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।