सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Mahakal: Baba Mahakal adorned with Rudraksha and flower garlands for Bhasma Aarti

Ujjain Mahakal: भस्म आरती में रुद्राक्ष माला पहनकर सजे महाकाल, अभिनेत्री करिश्मा तन्ना पति संग पहुंचीं दरबार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 19 Sep 2025 07:47 AM IST
Ujjain Mahakal: Baba Mahakal adorned with Rudraksha and flower garlands for Bhasma Aarti
अश्विन मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर आज शुक्रवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार मे हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए अपनी बारी आने का इंतजार किया तो वही बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे। आज पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से भी गुंजायमान हो गया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अश्विन माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि वार शुक्रवार सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। जिसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। पुजारियों और पुरोहितों ने इस दौरान बाबा महाकाल का शृंगार कर कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट के साथ रुद्राक्ष और फूलों की माला धारण कराई गई। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गयी। आज सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का त्रिपुंड और रुद्राक्ष की माला से आकर्षक स्वरूप में शृंगार किया गया। इन दिव्य दर्शनों का लाभ हजारों भक्तों ने लिया और जय श्री महाकाल का जयघोष भी किया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार साकार स्वरूप मे दर्शन देते हैं।

ये भी पढ़ें-  क्या आप जानते हैं इंदौर के इन चैंपियंस को? सतारा में सोना जीतकर दुनिया को चौंकाया

भस्म आरती

महाकाल मंदिर में पति के साथ नजर आई यह टेलीविजन अभिनेत्री
टेलीविजन अभिनेत्री करिश्मा तन्ना इन दिनों उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर की पवित्र यात्रा पर नजर है। अभिनेत्री अपने पति वरुण बंगेरा, परिवार और दोस्तों के साथ भगवान शिव का आशीर्वाद लेती नजर आईं। तन्ना पिस्ता हरे रंग की सलवार कमीज़ में उज्जैन पहुंची थीं, जबकि वरुण सफ़ेद रंग के पारंपरिक परिधान में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। हाल ही में, करिश्मा और वरुण दुनिया भर में घूमते हुए और क्रोएशिया और स्विट्जरलैंड में मस्ती करते हुए देखे गए। करिश्मा ने स्विस आल्प्स के बीच अपने पति का जन्मदिन मनाया। याद रहे कि करिश्मा, जिन्होंने दो दशक पहले मनोरंजन उद्योग में कदम रखा था, क्योंकि सास भी कभी बहू थी से लेकर नागिन 3 और कयामत की रात जैसे शो का हिस्सा रही हैं, और उद्योग में अपने लिए एक जगह बनाई है। करिश्मा ने ग्रैंड मस्ती, राजकुमार हिरानी की संजू, और सूरज पे मंगल भारी जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में भी कदम रखा। उन्हें उनके ओटीटी शो हश हश के लिए भी प्यार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: जनकपुरी महोत्सव में पहुंची राम बरात, जय सियाराम के जयकारों की रही गूंज

18 Sep 2025

VIDEO: जनकपुरी महोत्सव में उमड़ी भीड़, प्रवेश के लिए होती रही धक्का-मुक्की

18 Sep 2025

VIDEO: जनकपुरी महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, जगह नहीं मिलने पर फुटपाथ पर चढ़ गए लोग

18 Sep 2025

VIDEO: जनकपुरी महोत्सव में उमड़ा हुजूम, देररात तक रही भीड़

18 Sep 2025

VIDEO: जनकपुरी महोत्सव में उमड़ा हुजूम, बच्चों ने लिया झूलों का आनंद

18 Sep 2025
विज्ञापन

Muzaffarnagar: सेवानिवृत्त इंजीनियर से ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एसएसपी ने किया खुलासा

18 Sep 2025

Baghpat: दूसरे दिन भी कस्बावासियों धरना जारी रहा, टीकरी में शमशान घाट जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग

18 Sep 2025
विज्ञापन

Baghpat: शिक्षकों का हंगामा, कहा-यूपी सरकार की तरह केंद्र सरकार भी शिक्षिकों की समस्याओं का मुद्दा उठाए

18 Sep 2025

VIDEO: फिरोजाबाद में धूमधाम से निकाली श्रीराम बरात, ये झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

18 Sep 2025

VIDEO: फिरोजाबाद में धूमधाम से निकाली श्रीराम बरात, जगह-जगह की गई पुष्प वर्षा

18 Sep 2025

VIDEO: माता सीता को ब्याहने बरात लेकर निकले रघुराई, जनक महल में बाजी बधाई

18 Sep 2025

VIDEO: साथी के खिलाफ मुकदमा लिखने पर हड़ताल पर वकील

18 Sep 2025

VIDEO: पीएम मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान...कार्यकर्ताओं ने मंदिर में की सफाई

18 Sep 2025

चंदौली में रिटायर्ड दरोगा ने अधिवक्ता भाई की गोली मारकर की हत्या, VIDEO

18 Sep 2025

कृष्णा नगर इलाके में स्ट्रीट लाइटों के खराब होने से परेशान लोगों ने मोमबत्ती जलाकर किया प्रदर्शन

18 Sep 2025

गाजियाबाद: जगमग हुआ कविनगर रामलीला मेला

18 Sep 2025

अमर उजाला संवाद: बंद स्ट्रीट लाइट, ओवरफ्लो सीवर और सड़कों पर फैली गंदगी, जानें क्या बोले सेक्टर गामा के लोग

18 Sep 2025

Meerut: आरजीपीजी कॉलेज में "नवरात्रि क्राफ्ट इनोवेशन इन ट्रेडिशन्स" विषय पर हुई कार्यशाला

18 Sep 2025

Meerut: झज्जर हालत में मवाना का पशुओं का अस्पताल, ग्रामीणों ने किया हंगामा

18 Sep 2025

Meerut: वृद्धों के बनाए आयुष्मान कार्ड, रोगियों को मिला उपचार, मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता शिविर का हुआ आयोजन

18 Sep 2025

Meerut: सिवाया गांव के श्मशान में चलाया सफाई अभियान, पौधे किए रोपित

18 Sep 2025

Meerut: मवाना की भगवान श्री रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला का हुआ शुभारंभ, मंत्रोच्चारण के साथ हुआ पूजन

18 Sep 2025

Meerut: सरधना में 25 समवशरण के माध्यम से सिद्धों की महाआराधना का हुआ आयोजन

18 Sep 2025

Meerut: सरधना की श्री रामलीला कमेट ने किया श्रीराम चरित्र प्रदर्शन, दर्शक हुए भाव-विभोर

18 Sep 2025

पं. आकाश बोले- ईश्वर पर आस्था रखने वाला दुखी नहीं होता

18 Sep 2025

Meerut: शीश का दानी समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया पौधारोपण, ज़रूरतमंदों को बांटा खाना

18 Sep 2025

Meerut: प्लास्टिक मुक्त भारत की छात्राओं को दिलाई शपथ

18 Sep 2025

Meerut: एक्स-रे ना होने पर महिला मरीज़ ने सीएचसी में किया हंगामा, टेक्नीशियन से हुई नोंकझोंक

18 Sep 2025

Meerut: उद्यमियों को जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित, बोले राज्यमंत्री...अमर उजाला की पहल से मेरठ के उद्यमियों की समस्याओं का होगा हल

18 Sep 2025

Barmer News: बाड़मेर में शराब ठेकेदार की हत्या, एनएसजी कमांडो समेत कई पर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

18 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed