{"_id":"68cd1c2342c97c21a60b3e47","slug":"video-rayabral-ma-esadaema-na-kasana-sa-varata-kara-thharana-karaya-samapata-2025-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में एसडीएम ने किसानों से वार्ता कर धरना कराया समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में एसडीएम ने किसानों से वार्ता कर धरना कराया समाप्त
रायबरेली में छतोह के मेंहदीगंज बाजार में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के अनिश्चितकालीन धरना ने पंचायत का रूप ले लिया। मौके पर एसडीएम के न आने से नाराज किसान नेता पैदल ही लखनऊ के लिए कूच कर दिए। रास्ते में पुलिस से नोकझोंक भी हुई। करीब छह किमी चलने के बाद एसडीएम चंद्र प्रकाश गौतम पहुंचे और किसानों से बातचीत की। इसके बाद किसानों को समझाकर धरना समाप्त कराया।
ब्लॉक अध्यक्ष मुइनुद्दीन ने बताया कि धरना स्थल पर एसडीएम के न आने से किसानों ने लखनऊ कूच करने का एलान कर दिया। धरना स्थल से करीब छह किमी दूर सरांयदूला के पास सीओ यादवेंद्र पाल व प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने किसानों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच नोकझोंक होने लगी। संगठन के पदाधिकारी माफी मांगने पर अड़े रहे। सूचना पर सलोन एसडीएम चंद्र प्रकाश मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की। इस दौरान बुधवार को बैनर फाड़ने के मामले में एसडीएम सलोन के अर्दली ने किसानों से माफी मांगी। असल में अर्दली ने ही बैनर फाड़ा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।