{"_id":"689b2ccf141208124903c257","slug":"video-for-road-safety-in-jagdalpur-police-installed-bright-traffic-spring-posts-and-delineators-2025-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर में सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस ने लगाए चमकीले ट्रैफिक स्प्रिंग पोस्ट और डेलीनेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर में सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस ने लगाए चमकीले ट्रैफिक स्प्रिंग पोस्ट और डेलीनेटर
जगदलपुर में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बस्तर पुलिस ने शहर के प्रमुख डिवाइडर पॉइंट्स और क्रॉसिंग पर चमकीले ट्रैफिक स्प्रिंग पोस्ट एवं डेलीनेटर लगाए हैं।
पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। रात्रि में अंधेरे के कारण डिवाइडर या क्रॉसिंग स्पष्ट न दिखने से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नया बस स्टैंड, नगर निगम कार्यालय के सामने, गुरुद्वारा के सामने, कोर्ट तिराहा, कलेक्ट्रेट रोड, कुम्हारपारा रोड समेत करीब 20 स्थानों पर ये उपकरण लगाए गए हैं।
रेडियम रिफ्लेक्टर युक्त इन पोस्टों से रात में दूर से ही डिवाइडर और मार्ग का स्पष्ट आभास होगा, जिससे वाहन चालक सही लेन और दिशा में नियंत्रित गति से सफर कर सकेंगे। एसपी बस्तर ने नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क पर चलते समय ट्रैफिक संकेतों और नियमों का पालन करें, क्योंकि सुरक्षित सफर ही सुरक्षित जीवन का आधार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।