बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   CM gift to Bamhanidih announcement of a bridge over Hasdeo River community hall and electricity sub-division

जांजगीर चांपा: बम्हनीडीह को सीएम की सौगात, हसदेव नदी पर पुल, सामुदायिक भवन और बिजली सब-डिवीजन की घोषणा

अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2026 07:09 PM IST
CM gift to Bamhanidih announcement of a bridge over Hasdeo River community hall and electricity sub-division
बम्हनीडीह नगर पंचायत के नव-निर्वाचित अध्यक्ष रमेश डरसेना और 15 पार्षदों ने गुरुवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बम्हनीडीह क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए हसदेव नदी पर पुल निर्माण, सामुदायिक भवन का निर्माण और विद्युत विभाग का नया सब-डिवीजन खोलने की घोषणा की। साथ ही सभी वार्डों के समग्र विकास का भरोसा भी दिलाया।

समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद कमलेश जांगड़े सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम पवन कोसमा ने नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश डरसेना सहित सभी 15 पार्षदों को शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में बम्हनीडीह की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता ने विकास के पक्ष में मतदान किया है और अब नगर के विकास की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। उन्होंने कहा कि सरकार बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।

वहीं सांसद कमलेश जांगड़े ने भी नगर पंचायत के सभी 15 वार्डों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को सुदृढ़ करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस के विरोध पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि संबंधित भूमि पर अतिक्रमण कर मकान बनाए गए थे, लेकिन प्रदेश में पहली बार अतिक्रमण हटाने से पहले प्रभावित परिवारों को ईडब्ल्यूएस (EWS) आवास उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने इसे सरकार की संवेदनशील कार्यप्रणाली का उदाहरण बताया।

बम्हनीडीह नगर पंचायत के शपथ ग्रहण समारोह में की गई घोषणाओं से नगरवासियों में विकास की नई उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों का मानना है कि पुल, बिजली सब-डिवीजन और अन्य विकास कार्यों से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मनरेगा खत्म, अब बीवी जी रामजी योजना शुरू, डिप्टी सीएम केशव ने किया शुभारंभ

02 Jul 2026

Delhi Weather: दिल्ली में आज बारिश का यलो अलर्ट, छह दिन ऐसा रहेगा मौसम; बारिश की संभावना

02 Jul 2026

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में झुलसाती धूप के बाद मौसम हुआ सुहावना, बूंदाबांदी से मिली राहत

02 Jul 2026

अग्रवाल महिला मंडल के तीज मेले के पोस्टर का विमोचन

02 Jul 2026

Video: गोंडा में हिंदी ने दी राहत, गणित और संस्कृत ने फंसे गुरु जी

02 Jul 2026
विज्ञापन

ललितपुर में टीईटी प्रथम पाली की परीक्षा हुई संपन्न, जानिए अभ्यर्थियों की प्रतिक्रिया

02 Jul 2026

Faridabad: फरीदाबाद में सड़क पर बिखरी लोहे की शीट, ट्रक चालक की जान बाल-बाल बची

02 Jul 2026
विज्ञापन

भाजपा के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के स्वागत में उमड़े कार्यकर्ता

02 Jul 2026

डिप्टी सीएम केशव बोले- गांवों को शहर जैसी सुविधाओं से जोड़ना सरकार का लक्ष्य, हर पात्र परिवार तक पहुंचेगा आवास

02 Jul 2026

Nahan News: इन्नरव्हील क्लब ऑफ नाहन क्लासिक की अध्यक्ष बनीं सीमा वर्मा

02 Jul 2026

रामनगरी में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, भीषण गर्मी से मिली राहत

02 Jul 2026

अमृतसर पुलिस ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया

02 Jul 2026

हरियाणा में मानसून की एंट्री: कई जिलों में झमाझम बारिश, अगले एक हफ्ते तक बरसेंगे बादल

दंतेवाड़ा: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से होते हुए बिजली पोल से टकराई, कोई हताहत नहीं

02 Jul 2026

Sirmour: जनवादी महिला समिति ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर किया प्रदर्शन

02 Jul 2026

Video: बिलासपुर में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर सख्ती, होटल-ढाबों और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की होगी जांच

02 Jul 2026

Video: बिलासपुर में मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर सख्ती, होटल-ढाबों की होगी औचक जांच

02 Jul 2026

Video: रायबरेली में कड़ी सुरक्षा में हुई टीईटी परीक्षा

02 Jul 2026

Video: बहराइच में अवैध मेडिकल एजेंसी के गोदाम पर छापा, 8,341 कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद, एक गिरफ्तार

02 Jul 2026

हरकी पैड़ी पर मॉक ड्रिल, श्रद्धालुओं को किया गया जागरूक

02 Jul 2026

कड़ी सुरक्षा में हुई टीईटी परीक्षा

02 Jul 2026

भाकपा माले कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय उपवास

02 Jul 2026

लखनऊ में यूपी टीईटी की दूसरी पाली की परीक्षा के लिए जांच के बाद मिला प्रवेश

02 Jul 2026

लखनऊ में पहली पाली की यूपीटीईटी परीक्षा समाप्त, अभ्यर्थी बोले-पेपर अच्छा रहा

02 Jul 2026

Ghaziabad: TET एग्जाम रहा औसतन, महिलाओं के प्रवेश से पहले उतरवाए मंगलसूत्र; कैफे-फोटोकॉपी की दुकानें तक बंद

02 Jul 2026

दून में सुबह से लगी रिमझिम बारिश के बीच से गुजरते वाहन और राहगीर।

02 Jul 2026

Shimla: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा के लिए किया हवन

02 Jul 2026

हरिओम नगर में GDA ने चार कोचिंग सेंटर किया सील

02 Jul 2026

हरिओम नगर में GDA ने चार कोचिंग सेंटर किया सील

02 Jul 2026

कुरुक्षेत्र: - हर अच्छे कार्य में अड़चन लाना ही कांग्रेस का मकसद -- पवार प्रदेश के पंचायत मंत्री ने विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन की शुरुआत की

02 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed