सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Endangered Asian Palm Civet Falls into Water Tank Successfully Rescued and Released into Wild in Korba

Korba: टंकी में गिरा विलुप्त प्रजाति का एशियन पाम सिवेट, सफल रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा, देखिए वीडियो

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 15 Apr 2026 02:51 PM IST
Endangered Asian Palm Civet Falls into Water Tank Successfully Rescued and Released into Wild in Korba
कोरबा में बुधवार को कटघोरा वन मंडल के ग्राम मुढाली में पिछले कई दिनों से एक एशियन पाम सिवेट (बज्जू) पानी की निर्माणाधीन टंकी में गिरा हुआ था। नोवा नेचर वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकालकर प्राकृतिक रहवास में छोड़ा। इस सफल रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों और वन विभाग ने राहत की सांस ली।

दरअसल, हरदीबाजार क्षेत्र के ग्राम मुढाली में बन रही पानी की टंकी में एक बज्जू गिर गया था। ग्रामीणों ने उसे बचाने के लिए टंकी में सीढ़ी लगा दी, ताकि वह खुद बाहर निकल सके। लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी वह नहीं निकल पाया। इसके बाद गांव के युवक भूपेंद्र दास ने तत्काल नोवा नेचर टीम के जितेंद्र सारथी को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही जितेंद्र सारथी ने कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत को अवगत कराया। डीएफओ के मार्गदर्शन में टीम सदस्य राजू बर्मन और बबलू मारवा को तुरंत ग्राम मुढाली रवाना किया गया। गांव पहुंचकर टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे तक चला यह ऑपरेशन काफी जोखिम भरा रहा। आखिरकार सूझबूझ और मेहनत से बज्जू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

पंचनामा तैयार करने के बाद वन विभाग ने उसे जंगल में उसके प्राकृतिक रहवास में छोड़ दिया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में कटघोरा रेंजर शुभम मिश्रा, बिट प्रभारी रज्जन सिंह, परिक्षेत्र सहायक संतोष कुमार रात्रे के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

विशेषज्ञों ने बताया कि एशियन पाम सिवेट रात्रिचर जीव है। यह रात में सक्रिय रहता है और दिन में पेड़ों या सुरक्षित स्थानों पर आराम करता है। इसका आहार सर्वाहारी होता है। फल, जामुन, कीट-पतंगे, छोटे जीव और पक्षियों के अंडे खाता है। यह बीजों के प्रसार में अहम भूमिका निभाता है, जिससे वन पारिस्थितिकी संतुलित रहती है। यह वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची-1 में शामिल है, जिसे सर्वोच्च कानूनी संरक्षण प्राप्त है।

डीएफओ कुमार निशांत ने कहा कि वन्यजीव हमारी जैव-विविधता की धरोहर हैं। ये प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण हैं। ऐसे जीव दिखने पर तत्काल वन विभाग या रेस्क्यू टीम को सूचना दें। ग्रामीणों की सजगता से बज्जू की जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

इंडिया अफ्रीका समिट के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की खास तैयारी, जाम रोकने के लिए उठाए कदम

15 Apr 2026

मंदिर में मत्था टेक किया भगवान को हाथ जोड़कर प्रणाम, फिर की चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद

15 Apr 2026

Chhatarpur: जल, जमीन और जीवन की लड़ाई तेज, केन नदी में ‘जल सत्याग्रह’ पर कब बनेगी बात? गांवों में ‘चूल्हा बंद

15 Apr 2026

Ujjain News: बाबा श्री महाकाल की भस्म आरती में उमड़ा भक्तों का हुजूम, मावा-ड्राईफ्रूट का श्रृंगार बना आकर्षण

15 Apr 2026

कानपुर: हैलट अस्पताल में गार्ड ने एक रोगी के तीमारदार को मारा थप्पड़

14 Apr 2026
विज्ञापन

कानपुर: डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर निकाली शोभायात्रा

14 Apr 2026

लक्ष्मीताल होता जा रहा खस्ताहाल, सौंदर्यीकरण पर खर्च हो चुके हैं 39.49 करोड़

14 Apr 2026
विज्ञापन

Vedanta Power Plant Blast: बॉयलर हादसे पर चश्मदीद ने बताई आंखों देखी, 'ऐसा लगा जैसे मिसाइल गिरी'

14 Apr 2026

फरीदाबाद के मोक्ष रावत ने जूनियर विश्व चैंपियनशिप में जीते शुरुआती दो मुकाबले

14 Apr 2026

Lakhimpur: बांकेगंज में आंबेडकर प्रतिमा टूटने पर बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया आरोप

14 Apr 2026

अलीगढ़ में डॉ आंबेडकर जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा

14 Apr 2026

Sirmaur: 25 साल बाद बनाई सड़क खस्ताहाल, तीन दिन में उखड़ी, लोग फांक रहे धूल

14 Apr 2026

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, महंगे टोल को लेकर क्या बोले परिवहन राज्यमंत्री और भाजपा नेता

14 Apr 2026

Bihar Latest News: बिहार में फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस के भी उड़े होश

14 Apr 2026

VIDEO: डीयू में सेमेस्टर अवे प्रोग्राम की तैयारी, विदेश में पढ़ाई और रिसर्च का मौका

14 Apr 2026

महासमुंद में DMF फंड का दुरुपयोग: गढ़कलेवा को पालना घर बनाने में 10 लाख के भ्रष्टाचार का आरोप

14 Apr 2026

Chhattisgarh: सक्ती के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से कई लोगों की मौत,40 से ज्यादा मजदूर घायल

14 Apr 2026

Rudrapur: कंपनी के बाहर श्रमिक का शव रखकर प्रदर्शन, बेटे को नौकरी देने के आश्वासन पर माने

14 Apr 2026

Noida Protest: वेतन को लेकर बवाल! घरेलू सहायिकाओं ने भी किया प्रदर्शन

14 Apr 2026

Meerut Bulletin: मेरठ और आसपास के जिलों की बड़ी खबरें...सहारनपुर, मुजफ्फरनगर का अपडेट

14 Apr 2026

कानपुर: बदहाली की मार! देखरेख के अभाव में खंडहर बनी ब्रह्मवर्त घाट की धर्मशाला

14 Apr 2026

कानपुर: 10.6 डिग्री चढ़ा तापमान, अल नीनो बिगाड़ेगा मानसून का गणित

14 Apr 2026

Meerut: पोइला बैसाखी पर बंगाली दुर्गाबाड़ी सोसायटी ने आयोजित की सांस्कृतिक संध्या

14 Apr 2026

गुरुग्राम: सरकारी जमीन पर मकान बनाने वालों पर गिरेगी गाज, कैबिनेट मंत्री का कड़ा बयान

14 Apr 2026

Meerut: एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में मनाई गई बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती, की पुष्पांजलि अर्पित

14 Apr 2026

Baghpat: विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर किसानों ने दिया धरना

14 Apr 2026

Baghpat: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती, नेताओं-अफसरों ने दी श्रद्धांजलि

14 Apr 2026

Meerut: दिल्ली रोड पर लगा भीषण जाम, जाम में फंसे रेंगते रहे वाहन

14 Apr 2026

Meerut: शोभायात्रा के दौरान शहीद स्मारक के पास हुआ डीजे मुकाबला, उत्साहित दिखी भीड़, पुलिस ने रोका

14 Apr 2026

Rajasthan Politics: Vasundhara Raje के बयान से सियासत गरमाई, Madan Rathore ने दिया ऐसा जवाब

14 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed